न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान का न्‍योता स्‍वीकारा

पाकिस्तान से आए न्‍योते पर मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मंत्री ने कहा, 'यह बेहद सम्‍मान की बात है और मैं न्‍योता स्‍वीकार करता हूं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 7:25:44

नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान का न्‍योता स्‍वीकारा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को बुलावा आया है। पाकिस्तान से आए न्‍योते पर मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मंत्री ने कहा, 'यह बेहद सम्‍मान की बात है और मैं न्‍योता स्‍वीकार करता हूं। गुणवान व्‍यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्‍यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उन पर भरोसा किया जा सकता है। खिलाड़ी संपर्क बनाते हैं और रूकावटों को हटाते हैं और लोगों को जोड़ते हैं।'

पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर जीत दर्ज की

- पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को सबसे ज्यादा 116 सीटें मिली थीं, हालांकि वह बहुमत से 21 सीट दूर रह गए थे। पाकिस्तान में कुल 270 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें से इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 116 सीटें जीती हैं।
- इमरान खान ने खुद पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की थी। सरकार बनाने के लिए पीटीआई ने छोटी-छोटी पार्टियों से संपर्क किया था।
- मीडिया रिपोर्ट में पहले ऐसी खबरें थीं कि इमरान खान सार्क (SAARC) देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिलने की बात थी, हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई दी थी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले ही इमरान खान को पाकिस्तान के आम चुनाव में जीत की बधाई दी थी।
- प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार मोदी ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के जड़े जमाने की उम्मीद जताई थी।
- बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र में शांति एवं विकास की अपनी दृष्टि भी दोहराई। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) के लिए हाल में हुए चुनाव में पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल