Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस की गोली से हुई किसान की मौत, जारी रहेगा आंदोलन: नरेश ट‍िकैत

नरेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है, जिसके चलते किसान के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jan 2021 10:18:27

दिल्ली पुलिस की गोली से हुई किसान की मौत, जारी रहेगा आंदोलन: नरेश ट‍िकैत

देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली के चलते दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया। जिसे दिल्ली के हालात काफी खराब हो गए हैं। दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के पीछे सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ का हाथ बताया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने इस संगठन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा के पीछे सिख फॉर जस्टिस संगठन का हाथ है। उसी ने पूरी साजिश रची। आंदोलन कर रहे किसानों से कोई हिंसा नहीं की है। आपको बता दे, SFJ की स्थापना 2007 में हुई थी। इसका मकसद खालिस्तान नाम के आजाद देश की स्थापना करना है। संगठन का सबसे बड़ा चेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नून है। उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। वह अमरीका में रहते हैं और SFJ के लीगल एडवाइजर भी हैं।
SFJ 2018 में सुर्खियों में आया। तब उसने लंदन में खालिस्तान के समर्थन में रैली निकाली और ऐलान किया कि वह पंजाब को भारत से अलग करने के लिए एक जनमत संग्रह करने जा रहा है। इस जनमत संग्रह को SFJ ने ‘रेफरेंडम 2020’ का नाम दिया था। संगठन ने घोषणा की थी कि पंजाब के साथ ही इस जनमत संग्रह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले सिख भी हिस्सा लेंगे।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत दिल्ली से बागपत पहुंचे। नरेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है, जिसके चलते किसान के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। इस हिंसा में किसानों का जो नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाये।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई है, वह उसकी निंदा करते है। टिकैत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की कमजोरी के कारण किसान लाल किले पर पहुंचे है, जो हिंसा हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी कुछ लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते है। किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को तो दिल्ली का रास्ता भी नहीं पता। कोई किसानों को गुमराह कर रहा है। इसकी सरकार को जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में सरकार का नहीं बल्कि किसानों का नुकसान हुआ है। और सरकार लगातार किसान को बेइज्जत करने में लगी है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और आंदोलन चलता रहेगा। इसके लिए चाहे उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वो तैयार है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में किसानों ने कई इलाकों में हंगामा कर दिया और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दिए। इस दौरान किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग भी किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका