न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुडुचेरी में PM मोदी की रैली, कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - पूर्व CM पार्टी के टॉप लीडर्स की चप्पलें उठाने में एक्सपर्ट थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सियासी संकट से जूझ रहे पुडुचेरी पहुंचे। यहांं उन्होंने लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने एक रैली की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 1:48:02

पुडुचेरी में PM मोदी की रैली, कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - पूर्व CM पार्टी के टॉप लीडर्स की चप्पलें उठाने में एक्सपर्ट थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सियासी संकट से जूझ रहे पुडुचेरी पहुंचे। यहांं उन्होंने लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने एक रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के ऊपर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि पांच साल में पुडुचेरी में कांग्रेस ने दिखाया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर कैसे काम करते हैं। हमारे औपनिवेशिक शासकों में फूट डालो और राज करो की नीति थी। कांग्रेस के पास फूट डालो, झूठो और राज करो की नीति है। कभी-कभी, उनके नेता क्षेत्र और समुदाय के खिलाफ समुदाय के खिलाफ क्षेत्र रखते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तरफ से दिल्ली में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय वाले बयान को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। कांग्रेस के नेता यहां पर आते हैं और यह कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि मछुआरों के लिए वर्तमान की एनडीए सरकार ने साल 2019 में ही मंत्रालय बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सिर्फ 2 सालों में ही मछुआरों के लए बजट में करीब 80% का इजाफा किया गया है। अटल जी की पिछली एनडीए सरकार मेंजनजातीय समुदायों के लिए एक मंत्रालय बनाया गया था।आज संसद में कांग्रेस की सीटें सबसे कम हैं! सामंती, संरक्षण, वंशवाद की राजनीति की उनकी संस्कृति समाप्त हो रही है! भारत युवा, आकांक्षी और दूरदर्शी है।

आपको बता दे, राहुल गांधी ने बुधवार को केरल के कोल्लम जिले में मछुआरों को संबोधित करते हुए उन्हें समुद्र का किसान बताया था। राहुल ने कहा था- 'जिस तरह के किसान जमीन पर खेती करते हैं उसी तरह से आप समुद्र में खेती करते है। किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय है, जहां पर उनके हितों की रक्षा की जाती है। किसानों के लिए दिल्ली में एक मंत्रालय है और आपके लिए नहीं... पहली चीज जो मुझे करना है वह ये कि भारत के मछुआरों के लिए एक मंत्रालय हो ताकि वे वह आपके मुद्दों को देखा जा सके।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पुडुचेरी सबसे अच्छा हो! एनडीए पुडुचेरी को बेस्ट बनाना चाहता है। बेस्ट से मेरा मतलब है - बी- बिजनेस हब ई- शिक्षा हब एस- स्प्रीचुअल हब टी- टूरिज्म हब। विभिन्न क्षेत्रों में एनडीए सरकार के सुधार से आईटी, फार्मा, कपड़ा और कई अन्य क्षेत्रों में मदद मिलेगी। सरकार स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम के तहत स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित कर रही है। हालिया पीएलआई योजनाओं से उद्यमियों को मदद मिलेगी।

मोदी ने कहा कि 2016 में पुडुचेरी को लोगों की सरकार नहीं मिली। उन्हें ऐसी सरकार मिली जो दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की सेवा में व्यस्त थी। उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। आपके पूर्व CM अपनी पार्टी के टॉप लीडर की चप्पल उठाने में एक्सपर्ट थे। पुडुचेरी एक ऐसी सरकार का हकदार है, जिसकी हाईकमान यहां के लोग हों, न कि दिल्ली में बैठा कांग्रेस नेताओं का एक छोटा ग्रुप। NDA यह भरोसा देगा कि अगली सरकार लोगों की होगी।

आपको बता दे, हाल में पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार गिर गई थी। नारायणसामी इसमें मुख्यमंत्री थे। 2015 में नारायणसामी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे तब कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी की चप्पलें उठाते दिख रहे थे। राहुल गांधी पुडुचेरी के दौरे थे। इस दौरान वे ऐसे इलाके में गए थे, जहां बाढ़ आई हुई थी। पानी से निकलने के लिए राहुल ने चप्‍पलें उतारीं तो नारायणसामी ने चप्पलों को हाथ में उठा लिया। कुछ देर बाद नारायणसामी ने राहुल के सामने चप्‍पलें रखीं। राहुल ने बिना कुछ कहे चप्‍पलें पहन लीं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत