न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : हाइवे पर नग्न अवस्था में मृत मिली युवती, रेप के बाद हत्या की आशंका

अंदेशा लगाया जा रहा हैं की युवती की रेप के बाद हत्या की गई और उसके बाद लाश को यहां फेंका गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 9:35:50

लखनऊ : हाइवे पर नग्न अवस्था में मृत मिली युवती, रेप के बाद हत्या की आशंका

लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध आमजन की चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही हडकंप तब मच गया जब लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर निगोहां थानाक्षेत्र के मस्तीपुर और टिकरा गांव के बीच नग्न अवस्था में एक युवती मृत मिली। इससे गांववालों में हडकंप मच गया। अंदेशा लगाया जा रहा हैं की युवती की रेप के बाद हत्या की गई और उसके बाद लाश को यहां फेंका गया है। युवती की पहचान ना हो सकें इसके लिए उसका चेहरा बिगाड़ दिया गया था।

बीच हाइवे पर डिवाइडर के किनारे शिवराम ढाबे के सामने गुरुवार सुबह छह बजे एक 21 वर्षीय युवती का शव मिला। नग्न अवस्था में मृत मिली युवती का चेहरा और सिर कूचा हुआ था। घटना स्थल पर किसी तरह के एक्सीडेंट का कोई साक्ष्य नहीं दिख रहा था। आसपास न ही खून के छींटे ही मिले। सीओ मलिहाबाद ने बताया कि उन्हें इंस्पेक्टर निगोहां से पता चला है कि इलाके में घूमने वाली विक्षिप्त की अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के दावे को नकार रहे ग्रामीण

युवती को विक्षिप्त बता रही पुलिस के दावे को ग्रामीणों ने नकारते हुए कहा कि युवती के शव को देखकर साफ लग रहा था कि वह किसी अच्छे परिवार से है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। उसका चेहरा व सिर बुरी तरह से कूचा गया था। साथ ही आसपास दुर्घटना जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और न ही शव के आसपास खून के छींटे तक मिले। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसा लगता है कि युवती की पहचान मिटाने के लिए सिर को बुरी तरह से कूचला गया था।

पहचान कराने के बजाए ग्रामीणों को पुलिस ने रोका

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और ग्रामीणों को शव के पास आने से रोक दिया और आनन-फानन शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कराने की भी पुलिस ने कोई कोशिश नहीं की।

क्षेत्र में क्यों नहीं दिखी युवती

इंस्पेक्टर निगोहां ने अधिकारियों को भी इलाके में घूमने वाली विक्षिप्त के शव मिलने की सूचना दी जबकि ग्रामीणों ने दावा किया है कि उनके इलाके में पिछले दिनों में ऐसी या इस उम्र की कोई युवती कभी देखी ही नहीं गई। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं है।

किसी वाहन से लाकर शव फेंके जाने की आशंका

आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि जिस हिसाब से शव सड़क पर मिला है, उससे तो यही लगता है कि युवती के शव को लखनऊ की तरफ से किसी वाहन से लाकर मस्तीपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर कुछ ही दूरी पर बने कट से गाड़ी घुमाकर शव फेंकने वाले भाग गए होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल