न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाडा ने लिए रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के सैंपल, कुछ माह पहले जारी हुआ था इनको नोटिस

नाडा ने रविंद्र जडेजा और केएल राहुल सहित चेतेश्वर पुजारा के अलावा दो महिला क्रिकेटरों स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा के भी सैंपल लिए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 11:47:30

नाडा ने लिए रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के सैंपल, कुछ माह पहले जारी हुआ था इनको नोटिस

आईपीएल का यह सीजन अपने अंतिम चरण की ओर हैं। इस बीच नाडा ने रविंद्र जडेजा और केएल राहुल सहित चेतेश्वर पुजारा के अलावा दो महिला क्रिकेटरों स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा के भी सैंपल लिए हैं। कुछ माह पहले ही इन क्रिकेटरों को नाडा ने डोप सैंपलिंग के लिए अपने ठिकाने (व्हेयर अबाउट्स) का पता नहीं देने के कारण नोटिस जारी किया था। नाडा ने आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का आईपीएल के दौरान सैंपल लिया है।

नाडा ने अपनी आरटीपी में इन सभी खिलाडियों को शामिल कर रखा है। इन्हें आरटीपी में शामिल किए हुए साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन नाडा आज तक इन क्रिकेटरों का सैंपल ही नहीं ले पाई थी। इसका बड़ा कारण क्रिकेटरों की ओर से अपने ठिकाने का पता नहीं दिया जाना था। जिसके चलते नाडा ने जून माह में इन क्रिकेटरों समेत कुल 41 खिलाड़ियों को अप्रैल से जून माह का व्हेयर अबाउट नहीं भरने पर नोटिस जारी कर दिया था। साल में तीन बार नोटिस जारी करने पर खिलाड़ी का मिस टेस्ट माना जाता है। इसके लिए उसे एक साल तक प्रतिबंध भोगना पड़ सकता है। हालांकि सैंपल हो या न हो लेकिन हर चार माह पर खिलाड़ी को अपना व्हेयर अबाउट भरना पड़ता है। साल भर इन क्रिकेटरों का सैंपल नहीं होने के कारण नाडा को आईपीएल में इन क्रिकेटरों के सैंपल लेने का मौका मिल गया है। उसने आईपीएल सैंपलिंग से अलग इन दोनों ही क्रिकेटरों के आरटीपी के तहत सैंपल ले लिए।

यही नहीं नाडा ने आईपीएल के दौरान आईसीसी की इंटरनेशनल आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों के सैंपल भी लिए हैं। इन क्रिकेटरों में देश और विदेश के क्रिकेटर शामिल हैं। आईसीसी ने नाडा को इसके लिए खुद इजाजत दी। इसके बाद ही नाडा ने आईसीसी की आरटीपी में शामिल क्रिकेटरों के सैंपल लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
ATF कीमतों पर तेल कंपनियों ने बदला फैसला, सरकारी दखल के बाद चंद घंटों में ही बड़ी कटौती
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘राजकुमार’ की हार का शतक करीब… असम में राहुल गांधी पर PM मोदी का तीखा तंज
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
1 अप्रैल से बदले टोल नियम: अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगा भुगतान, कैश हुआ बंद
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई के आगे ढहीं 1000 करोड़ क्लब की ये 4 बड़ी फिल्में
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा  नया तरीका
आज से बदला UPI पेमेंट सिस्टम, डबल सिक्योरिटी हुई लागू, जानिए कैसे काम करेगा नया तरीका
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
IPL 2026: रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: डेब्यू मैच में 22 साल के ऑलराउंडर का धमाका, जानिए कौन हैं कूपर कोनोली जिन्होंने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, जानिए कितने भारतीय खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू
टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, बीसीसीआई ने घोषित किए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन T20 मैचों की तारीख और वेन्यू