न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस ने किया बोरे में मिले शव की वारदात का पर्दाफाश, तीन युवकों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर में शहर के सीतापुरा इंडस्ट्रीयल इलाके में बोरे में एक बुजुर्ग की हत्या कर शव डाल दिया गया था। इसको लेकर पुलिस ने तेजी से जांच की और वारदात का पर्दाफाश किया। इसके लिए पुलिस ने तीन दोस्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 11:47:45

जयपुर : पुलिस ने किया बोरे में मिले शव की वारदात का पर्दाफाश, तीन युवकों की हुई गिरफ्तारी

बीते दिन जयपुर में शहर के सीतापुरा इंडस्ट्रीयल इलाके में बोरे में एक बुजुर्ग की हत्या कर शव डाल दिया गया था। इसको लेकर पुलिस ने तेजी से जांच की और वारदात का पर्दाफाश किया। इसके लिए पुलिस ने तीन दोस्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की यह वारदात मृतक की बहू के मुंहबोले भाई ने रची थी। उसने मृतक के फोन पे का पासवर्ड बदलते वक्त खाते में मोटी रकम देखकर रुपए पाने के लालच में दो दोस्तों के साथ मोबाइल फोन लूटने के लिए सोमवार को गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद शव को बोरे में डालकर दोस्त की स्कूटी से सीतापुरा में फेंक आए। वारदात के वक्त मृतक घर पर अकेला था। उसके बेटे बहू गांव गए हुए थे।

डीसीपी (साउथ) मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तेज सिंह गुर्जर (21), आरोपी असलम खान (19) और तीसरा अभिषेक उर्फ गोलू सेन (21) है। ये तीनों सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर में चाणढोली गांव के रहने वाले है। मृतक घनश्याम वैष्णव के बेटे की शादी चाणढोली गांव में ही हुई थी।

इनमें आरोपी तेज सिंह, मृतक घनश्याम वैष्णव की बहू का मुंहबोला भाई लगता था। इससे तेजसिंह का घनश्याम के घर आना जाना था। तेजसिंह व असलम पिछले करीब एक सप्ताह से यहां गोलू के साथ कमरे पर रह रहे थे। इसके बाद पांच दिन पहले ही तेजसिंह व असलम ने मृतक घनश्याम वैष्णव के घर के पड़ौस में रहने के लिए कमरा किराए पर लिया था।

फोन-पे का पासवर्ड बदलते वक्त खाते में मोटी रकम देखकर आया लालच

पूछताछ में सामने आया कि मृतक घनश्याम के बेटे व बहू 22 अक्टूबर को गांव गए थे। तब वे दोनों तेजसिंह को घनश्याम के लिए सुबह शाम खाना बनाने की जिम्मेदारी देकर गए थे। इसी दौरान घनश्याम वैष्णव ने बातचीत के दौरान तेजसिंह से अपने फोन-पे का पासवर्ड बदलवाया था। तब तेजसिंह को पता चला कि घनश्याम के बैंक खाते में 1।91 लाख रुपए है। तेजसिंह के मन में लालच आ गया। उसने अपने दोस्त असलम और गोलू को इसकी जानकारी दी।

तब गोलू ने तेजसिंह से कहा कि तुम घनश्याम का मोबाइल फोन ले आओ। मैं उसके खाते के पैसे ट्रांसफर कर निकाल लूंगा। साजिश के सूत्रधार गोलू ने यह भी कहा कि घनश्याम रात को 8 बजे साइकिल से ड्यूटी पर जाता है। तब तुम मोबाइल पर फोन करना। जब वह मोबाइल फोन सुनने के लिए ज्योंही फोन उठाएगा। तुम मोबाइल फोन लूट कर भाग जाना।

मोबाइल फोन लूटने में नाकाम होने पर घर पर की गला घोंटकर हत्या

साजिश के मुताबिक तेजसिंह व असलम ने दो दिनों तक घनश्याम का पीछा किया। लेकिन वह मोबाइल फोन नहीं लूट सके। तब तीनों दोस्तों ने घनश्याम की हत्या कर मोबाइल फोन लूटने की साजिश रची। इसके बाद 25 अक्टूबर को तेजसिंह अपने दोस्त असलम को लेकर घनश्याम वैष्णव के घर पहुंचे। वहां खाना खाकर सोने का नाटक किया। इसके बाद जब घनश्याम वैष्णव भी खाना खाकर सो गए। तब दोनों युवकों ने गला दबाकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक बोरे में डाल दिया और घनश्याम का मोबाइल फोन अपने दोस्त गोलू को ले जाकर दे दिया।

लड़की से मिलने का बहाना कर अपने दोस्त की स्कूटी लाए, इसी पर लाश का बोरा ले गएएडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद तेजसिंह ने अपने दोस्त मंजीत को फोन कर कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने की बात कही। यह बहाना बनाकर तेजसिंह अपने दोस्त की स्कूटी ले आया। इसके बाद वे दोनों कमरे में रखा शव का बोरा स्कूटी पर डाला और फिर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में फेंककर आ गए। उन्होंने बोरे पर एक गद्दी डाल दी। ताकि कोई देख नहीं सके। अगले दिन 26 अक्टूबर को लाश वाले बोरे को कुत्ते नोंच रहे थे। तब सूचना मिलने पर सांगानेर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की।

मृतक के बेटे के साथ घूमकर घनश्याम को तलाशने का नाटक किया

वारदात के अगले दिन तेजसिंह ने घनश्याम के बेटे को फोन कर बताया कि उसके पिता फोन पर किसी से झगड़ते हुए बाहर निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। तब आरोपी तेजसिंह मृतक के बेटे के साथ मिलकर घनश्याम को तलाशने का नाटक करता रहा। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि घनश्याम की हिसाब को लेकर किसी से कहासुनी हो रही थी। यह खुलासा सांगानेर सदर थानाप्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़, सबइंस्पेक्टर संग्राम सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत