न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : प्रेमी ने ही किया था नवविवाहिता पर जानलेवा हमला, मोबाइल के चलते हुआ खुलासा

मैनपुरी में एक प्रेमी ने साथ चलने से मना किया तो गुस्से में आकर प्रेमी ने जान लेने की कोशिश की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 5:29:39

उत्तरप्रदेश : प्रेमी ने ही किया था नवविवाहिता पर जानलेवा हमला, मोबाइल के चलते हुआ खुलासा

प्रेम इंसान को अंधा बना देता हैं जिसमें वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला मैनपुरी में जहां एक प्रेमी ने साथ चलने से मना किया तो गुस्से में आकर प्रेमी ने जान लेने की कोशिश की थी। गांव तिसौली में नवविवाहिता पर हुए जानलेवा हमला की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार युवती और युवक के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है।

थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी युवक की शादी करीब 17 दिन पूर्व थाना किशनी के गांव कुरसंडा निवासी युवती के साथ हुई थी। चार दिन पूर्व पति के दिल्ली चले जाने के बाद रात के समय युवती पर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा किया है। सीओ अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि युवती पर जानलेवा हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी सुमित पुत्र महेश चंद्र था।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। पांच दिसंबर की रात प्रेमिका के बुलाने पर ही वह साइकिल से उसके घर पहुंचा था। वहां सुमित ने प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। यह बात सुनकर प्रेमी सुमित आग बबूला हो गया। साथ लाए चाकू से उसने प्रेमिका पर हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर जब घर में सो रहे लोग व आसपास के लोग जागे तो आरोपी वहां से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसे फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया गया।

जानलेवा हमला करने के बाद सुमित हड़बड़ाहट में साइकिल लेकर भाग गया था, लेकिन वह अपना मोबाइल युवती के कमरे में ही छोड़ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान उक्त मोबाइल बरामद कर लिया था। आरोपी के मोबाइल की खुलासे में अहम भूमिका रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल