न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में भारी बारिश को लेकर Red Alert, बंद रहेंगे स्‍कूल और कॉलेज, 65 साल का टूटा रिकॉर्ड

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम विभाग (IMD) ने आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Sep 2019 9:15:44

मुंबई में भारी बारिश को लेकर Red Alert, बंद रहेंगे स्‍कूल और कॉलेज, 65 साल का टूटा रिकॉर्ड

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मौसम विभाग (IMD) ने आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। बारिश को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी का एलान कर दिया है। अलर्ट में मुंबई में 'एक्‍सट्रीमली हैवी रेन' की बात कही गई है। साथ ही स्‍थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से तत्‍काल निपटा जा सके।

मुंबई मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए ‘‘रेड’’ बारिश अलर्ट जारी किया है जो भारी बारिश होने का संकेत देता है। यह संकेत देता है कि बृहस्पतिवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। विभाग ने पालघर इलाके में काफी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में इन इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने के साथ ही यातायात व्‍यवस्‍था के चरमराने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में अगले 48 घंटों में मध्‍य महाराष्‍ट्र और उत्‍तरी कोंकण इलाके में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

18 दिनों में टूटा 65 साल पुराना रिकॉर्ड

बता दे, मुंबई में सितंबर महीने के पहले 18 दिनों में ही बारिश ने 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सांताक्रूज ऑब्‍जर्वेटरी ने बुधवार तक मुंबई में 921.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। पिछला रिकॉर्ड 920 एमएम (वर्ष 1954) का था। मुंबई में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानूसन का असर रहता है। ऐसे में मानूसन के प्रभावी रहने में अभी भी 12 दिनों का वक्‍त शेष है। बता दें कि पिछले मानसून में सितंबर महीने में औसतन 73.1 एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस बार सितंबर में औसतन 327.1 एमएम तक बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा वर्ष 1987 में सबसे कम (34.7 एमएम) रिकॉर्ड किया गया था।

बता दें कि मुंबई में एक दिन की बारिश ही जन जीवन अस्त व्यस्त कर देती है। भारी बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को होती है। सड़कों से लेकर रेल यातायात और हवाई यातायात तक की स्पीड धीमी हो जाती है। जगह-जगह पानी भरने से बारिश के दिनों में आय दिन लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में तीखी बहस, अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया सदन
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद