
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर में गुरुवार को एक 15 मंजिला इमारत में आग लगने की खबर है। सरगम सोसाइटी की इमारत के 14वीं मंजिल में आग लगी। सरगम सोसाइटी तिलक नगर में गणेश गार्डन के पास स्थित है। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग अंदर फंसे हुए बताए जा रहे हैं। उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।
#UPDATE 3 dead after a level-3 fire broke out on the 14th floor of Sargam Society in Chembur, Mumbai. Firefighting operation still underway. #Maharashtra https://t.co/m5xDv2RGoX
— ANI (@ANI) December 27, 2018
शुरुआत में इस आग को लेवल-2 का माना गया था, लेकिन बाद में इसे लेवल-3 घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे में मरने वाले तीनों लोग सीनियर सिटिजंस हैं। इनमें 2 पुरुष और एक महिला हैं। इनकी पहतान सुनीता जोशी (72), बालचंद्र जोशी (72) और श्रीनिवास जोशी (83) के रूप में हुई है।














