न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की कमला मिल में आग : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पढ़े हादसें से जुड़ीं कुछ खास बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के एक पब में लगी भीषण आग में 14 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Dec 2017 11:16:49

मुंबई की कमला मिल में आग : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख, पढ़े हादसें से जुड़ीं कुछ खास बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के एक पब में लगी भीषण आग में 14 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "मुंबई में लगी आग की दुखद खबर मिली। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं तथा घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान और दमकल विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करता रहता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मुंबई आग हादसे से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आग लगने के कारण कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

बृह्न्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात 12.30 बजे कमला ट्रेड हाउस में रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में आग लगने की खबर मिली। आग तेजी से आसापास मौजूद एक अन्य पब और एक रेस्तरां में फैल गई।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर पहुंची। सुबह करीब 6.30 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया।

हादसे से जुड़ीं खास बातें

* कमला मिल कपाउंड में रात 12.30 बजे आग लगी थी। हादसे में 14 की मौत और 21 लोग घायल हुए चुके हैं।

* घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कपाउंड के 2 रेस्ट्रोरेंट में आग लगी है।

* हादसे के समय 50 लोग मौजूद थे। आग पर 2 घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। घटना जहां पर हुई है वहां कई कारपोरेट ऑफिस और चैनल मौजूद हैं। रेस्टरेंट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

* शिवसेना सांसद सुनील शिंदे भी घायलों के देखने अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की ठीक से जांच की मांग की है। उन्होंने रेस्ट्रोरेंट का लाइसेंस जारी करने पर भी सवाल किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पूछा, किसने उनको लाइसेंस दिया। वह भी इस घटना के जिम्मेदार हैं।'

* वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सिविक बॉडी के आयुक्त से बात की है और बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि ऐसी जगहों में आग से सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

* कमला मिल कंपाउंड में कई चैनलों के ऑफिस हैं जिनका प्रसारण बंद कर दिया गया है ताकि उनके उपकरणों को कोई नुकसान न हो।

* यह मार्केट नाइटक्लबों और रेस्टोरेंट के लिए मशहूर है। यह करीब 37 एकड़ तक फैला हुआ है।

* पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक के आग लगने की वजह का पत नहीं लग पाया है। मामले की जांच शुरु कर दी है।

* घटना के समय वहीं मौजूद डॉक्टर सुलभा केजी अरोड़ा ने बताया कि आग ने कुछ ही मिनटों में फैल गई। भगदड़ मच गई और किसी ने पीछे से उनको धक्का दे दिया। लोग उनके ऊपर से चढ़ कर भाग रहे थे। ऊपर की छत भी गिरने लगी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उस समय वह जिंदा रह पाएंगी या नहीं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह अब तक की सबसे भयानक घटना में वह खुद को बचा पाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत