न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : मुंबई इंडियन के गेंदबाजों ने दिलाई हैदराबाद पर 34 रनों की जीत, अंकतालिका में पहुंचे शीर्ष पर

मुंबई ने 208/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाए रखी और जीत दिलाई। हैदराबाद इसके जवाब में 174/7 रन बना सकी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 7:34:33

MI vs SRH : मुंबई इंडियन के गेंदबाजों ने दिलाई हैदराबाद पर 34 रनों की जीत, अंकतालिका में पहुंचे शीर्ष पर

आईपीएल के 13वें सीजन का 17वां मैच शारजाह में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियन ने जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं। मुंबई ने 208/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाए रखी और जीत दिलाई। हैदराबाद इसके जवाब में 174/7 रन बना सकी। वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। मुंबई की सीजन में यह तीसरी और आईपीएल में हैदराबाद पर ओवरऑल 8वीं जीत है। मुंबई के जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले।

वॉर्नर की आईपीएल में 45वीं फिफ्टी

डेविड वॉर्नर आईपीएल में अपनी रिकॉर्ड 45वीं फिफ्टी लगाई। वॉर्नर लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वॉर्नर के बाद सुरेश रैना और रोहित शर्मा के नाम लीग में 38-38 फिफ्टी हैं। वहीं, विराट कोहली और शिखर धवन ने अब तक 37 फिफ्टी लगाई हैं।

शारजाह में लगातार चौथे मैच में 200 से ज्यादा रन बने

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 208 रन बनाए। शारजाह में लगातार चौथे मैच में 200 से ज्यादा रन बने। मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 61 रन बनाए। डिकॉक के अलावा हार्दिक पंड्या ने 28, कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 25 और क्रुणान पंड्या ने नाबाद 20 रन बनाए। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल को 2-2 विकेट मिला। वहीं, राशिद खान को 1 विकेट मिला।

डिकॉक और किशन के बीच 78 रन की पार्टनरशिप हुई

क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप हुई। डिकॉक ने 39 बॉल पर 67 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। इसके बाद किशन ने 23 बॉल पर 31 रन बनाए। उन्हें संदीप शर्मा ने आउट किया।

शारजाह में पावरप्ले में सबसे कम रन बने

मुंबई की टीम पहले 6 ओवर में सिर्फ 48 रन ही बना सकी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (6) और सूर्यकुमार यादव (18) आउट भी हुए। यह इस सीजन में शारजाह में खेली गई 7 पारियों में पावरप्ले के दौरान बनाया गया सबसे कम स्कोर है। यह पहली बार है, जब कोई टीम यहां पावरप्ले में 50 रन नहीं बना पाई है।

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी

राहित आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनका 193वां मैच है। इससे पहले सुरेश रैना भी लीग में 193 मैच खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी (194) के नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती