न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : मुंबई ने बनाया 208 का विशाल स्कोर, गेंदबाजों पर आई अब जीत की जिम्मेदारी

मुंबई ने 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हांलाकि शारजाह में यह स्कोर औसत से नीचे हैं लेकिन शानदार गेंदबाजों के चलते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 5:23:55

MI vs SRH : मुंबई ने बनाया 208 का विशाल स्कोर, गेंदबाजों पर आई अब जीत की जिम्मेदारी

आज शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 17वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं जिसमें टॉस जीतकर मुंबई ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हांलाकि शारजाह में यह स्कोर औसत से नीचे हैं लेकिन शानदार गेंदबाजों के चलते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं। मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 61 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 28 और कीरोन पोलार्ड 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

डिकॉक और किशन के बीच 78 रन की पार्टनरशिप

क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप की। डिकॉक ने 39 बॉल पर 67 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। इसके बाद किशन ने 23 बॉल पर 31 रन बनाए। उन्हें संदीप शर्मा ने आउट किया।

शारजाह में पावरप्ले में सबसे कम रन बने

मुंबई की टीम पहले 6 ओवर में सिर्फ 48 रन ही बना सकी। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (6) और सूर्यकुमार यादव (18) आउट भी हुए। यह इस सीजन में शारजाह में खेली गई 7 पारियों में पावरप्ले के दौरान बनाया गया सबसे कम स्कोर है। यह पहली बार है, जब कोई टीम यहां पावरप्ले में 50 रन नहीं बना पाई है।

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी

राहित आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनका 193वां मैच है। इससे पहले सुरेश रैना भी लीग में 193 मैच खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी (194) के नाम है।

पिच रिपोर्ट

शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। शारजाह में हुए पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।

युवा खिलाड़ी हैदराबाद की ताकत

हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और मनीष पांडे जैसे अनुभवी प्लेयर्स के अलावा युवा टैलेंट की भरमार है। प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद और टी नटराजन जैसे युवा खिलाड़ी टीम की ताकत हैं।

डेथ ओवर में मुंबई का शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से खिताब की दावेदार रही है। सीजन के ओपनिंग मैच को छोड़ दें, तो मुंबई ने हर मैच में 190+ स्कोर बनाया है। हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड शानदार फॉर्म में हैं। डेथ ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है। मुंबई ने पिछले 3 मैचों में 16 से 20 ओवर के बीच 80+ रन बनाए हैं।

मुंबई-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

सनराइजर्स के हौसले बुलंद

सनराइजर्स के हौसले भी सीएसके पर सात रन की जीत के बाद से बुलंद है। इस मैच में उसके युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे सीनियर खिलाड़ियों पर से दबाव कम होगा और टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे बल्ले से अच्छा योगदान देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती