न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : मुंबई इंडियंस का पलड़ा दिख रहा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी

विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और शानदार गेंदबाजों के चलते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 8:50:24

MI vs SRH : मुंबई इंडियंस का पलड़ा दिख रहा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी

आज आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को शारजाह में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का डबल हेडर के पहले मुकाबले में आमना-सामना होना हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और शानदार गेंदबाजों के चलते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से मुश्किलें बढ़ी हैं। शारजाह के मैदान की सीमारेखा दुबई और अबुधाबी की तुलना में छोटी है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने चार मैचों में 170 रन बनाए हैं और वह शानदार लय में चल रहे है। उनके पास किसी भी गेंदबाजी को ध्वस्त करने की क्षमता है।

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की फॉर्म चिंताजनक

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की फॉर्म चिंताजनक जरूर है लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। गत चैंपियन के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि उनका मध्य क्रम शानदार लय में है। इशान किशन, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड के सहजता से बड़े शॉट खेलने में माहिर है।

टीम में बदलाव की गुंजाइश नहीं

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह, हार्दिक और पोलार्ड शारजाह के मैदान में आसानी से बड़े शॉट लगा सकते है। टीम के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। अनुभवी तेज गेंदबाजों को स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या का अच्छा साथ मिल रहा है।

सनराइजर्स के हौसले बुलंद

सनराइजर्स के हौसले भी सीएसके पर सात रन की जीत के बाद से बुलंद है। इस मैच में उसके युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे सीनियर खिलाड़ियों पर से दबाव कम होगा और टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे बल्ले से अच्छा योगदान देंगे।

केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी

केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी। टीम के अगर सीनियर खिलाड़ी अगर रन बनाते है तो अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा खुल कर खेल सकेंगे। भुवनेश्वर कुमार अगर चोट से उबरने में नाकाम रहते है तो यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और बाएं हाथ के अन्य तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्टार स्पिनर राशिद खान पर बोझ बढ़ेगा। भुवनेश्वर की जगह बेसिल थम्पी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका