न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, चोटिल हुए भुवनेश्वर कुमार बाहर

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 3:28:36

MI vs SRH : मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, चोटिल हुए भुवनेश्वर कुमार बाहर

आईपीएल के 13वें सीजन का 17वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शुरू होने वाला हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच शारजाह के मैदान में खेला जाना हैं जहां की सीमारेखा दुबई और अबुधाबी की तुलना में छोटी है। विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और शानदार गेंदबाजों के चलते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से मुश्किलें बढ़ी हैं।

मुंबई यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। हैदराबाद को ऐसा करने के लिए बड़े अंतर से यह मैच जीतना होगा। दोनों के बीच हुए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो सनराइजर्स का पलड़ा 3-2 से भारी है। हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में हैदराबाद मुंबई को एक बार भी हरा नहीं पाया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़े बदलाव हुए हैं। पिछले मैच में चोटिल हुए भुवनेश्वर कुमार की जगह संदीप शर्मा को मौका दिया गया है। अनुभवी पेसर सिद्धार्थ कॉल को खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। मुंबई इंडियंस टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हार्दिक और पोलार्ड शारजाह के मैदान में आसानी से बड़े शॉट लगा सकते है। अनुभवी तेज गेंदबाजों को स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या का अच्छा साथ मिल रहा है।

पिच रिपोर्ट

शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। शारजाह में हुए पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।

युवा खिलाड़ी हैदराबाद की ताकत

हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और मनीष पांडे जैसे अनुभवी प्लेयर्स के अलावा युवा टैलेंट की भरमार है। प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद और टी नटराजन जैसे युवा खिलाड़ी टीम की ताकत हैं।

डेथ ओवर में मुंबई का शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से खिताब की दावेदार रही है। सीजन के ओपनिंग मैच को छोड़ दें, तो मुंबई ने हर मैच में 190+ स्कोर बनाया है। हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड शानदार फॉर्म में हैं। डेथ ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है। मुंबई ने पिछले 3 मैचों में 16 से 20 ओवर के बीच 80+ रन बनाए हैं।

मुंबई-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की फॉर्म चिंताजनक

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की फॉर्म चिंताजनक जरूर है लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे। गत चैंपियन के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि उनका मध्य क्रम शानदार लय में है। इशान किशन, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड के सहजता से बड़े शॉट खेलने में माहिर है।

सनराइजर्स के हौसले बुलंद

सनराइजर्स के हौसले भी सीएसके पर सात रन की जीत के बाद से बुलंद है। इस मैच में उसके युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे सीनियर खिलाड़ियों पर से दबाव कम होगा और टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टॉ और मनीष पांडे बल्ले से अच्छा योगदान देंगे।

केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी

केन विलियमसन से मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद होगी। टीम के अगर सीनियर खिलाड़ी अगर रन बनाते है तो अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा खुल कर खेल सकेंगे। भुवनेश्वर कुमार अगर चोट से उबरने में नाकाम रहते है तो यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और बाएं हाथ के अन्य तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्टार स्पिनर राशिद खान पर बोझ बढ़ेगा। भुवनेश्वर की जगह बेसिल थम्पी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती