न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पक्की करेगी अपनी जगह, टॉप-2 में दोनों टीम

दोनों टीम अंकतालिका में 14 अंक के साथ टॉप-2 में हैं और आज जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 11:22:23

MI vs RCB : जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पक्की करेगी अपनी जगह, टॉप-2 में दोनों टीम

आज आईपीएल का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना हैं। दोनों टीम अंकतालिका में 14 अंक के साथ टॉप-2 में हैं और आज जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की करेगी। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण लगातार तीसरे मैच से बाहर रहने की संभावना है। सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था। दुबई में खेले गए सीजन के 10वें मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। अंत में बेंगलुरु ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमें टॉप-2 में

मुंबई और बेंगलुरु 14-14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में हैं। दोनों टीमों ने सीजन में 11-11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7-7 मैच जीते और 4-4 मैच हारे हैं। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हार कर आ रहीं हैं। मुंबई को राजस्थान और बेंगलुरु को चेन्नई ने हराया था।

डिकॉक-किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डिकॉक ने 11 मैचों में 4 फिफ्टी समेत 374 रन बनाए हैं। वहीं, ईशान किशन 298 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली के नाम सीजन में 400+ रन

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने सीजन में अब तक 415 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी भी लगाई। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल 343 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बुमराह-बोल्ट फॉर्म में

मुंबई के गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 और ट्रेंट बोल्ट ने 16 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर 13 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीजन में टॉप-5 बॉलर्स में चहल इकलौते स्पिनर

सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेंगलुरु के युजवेंद्र चहल टॉप-5 में इकलौते स्पिनर हैं। चहल ने सीजन में अब तक 16 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसके अलावा क्रिस मॉरिस ने 10 और इसुरु उडाना ने 7 विकेट लिए हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं RCB में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मौसम और पिच रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता

IPL इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 3 बार फाइनल (2009, 2011, 16) खेला और तीनों बार खिताब नहीं जीत सकी।

मुंबई का IPL में सक्सेस रेट बेंगलुरु से ज्यादा

मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 198 मैच खेले, जिसमें 116 जीते और 82 हारे हैं। वहीं, बेंगलुरु ने अब तक 192 में से 91 मैच जीते और 97 हारे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। मुंबई का सक्सेस रेट 58.58% और बेंगलुरु का 48.13% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत