न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RR : मुंबई ने दी राजस्थान को 57 रन की बड़ी हार, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 194 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम राजस्थान 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 8:34:35

MI vs RR : मुंबई ने दी राजस्थान को 57 रन की बड़ी हार, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 20वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुआ जिसमें राजस्थान को 57 रन की बड़ी हार का सामना झेलना पड़ा। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 194 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम राजस्थान 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम पांच मैचों में चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सूर्य कुमार यादव (79*) की आईपीएल की अपनी श्रेष्ठ पारी और जसप्रीत बुमराह (4/20) के चलते मुंबई यह कामयाबी पा सकी।

बुमराह ने आईपीएल में पहली बार 4 विकेट लिए

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में पहली बार 4 विकेट लिए। इससे पहले उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 2017 में देखने को मिला था। तब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 रन देकर 3 विकेट लिए थे। बुमराह ने आईपीएल में अब तक 83 मैच में 93 विकेट लिए हैं। उन्होंने डेथ ओवर (16 से 20) में सबसे ज्यादा 9 विकेट लेने के मामले में कगिसो रबाडा की बराबरी भी कर ली है।

रॉयल्स की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर डिकॉक और संजू सैमसन को रोहित के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ (6) को भी डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया।

7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन समेत टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मुंबई के लिए बुमराह ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन को भी 2-2 विकेट मिले।

हार्दिक और सूर्यकुमार के बीच 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई

सूर्यकुमार ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 38 बॉल पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, हार्दिक पंड्या ने 30 और क्विंटन डिकॉक ने 23 रन की पारी खेली। इनके दम पर मुंबई ने 4 विकेट पर 193 रन बनाए। राजस्थान के लिए स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी को 1-1 विकेट मिला।

हैट्रिक से चूके श्रेयस गोपाल

स्पिनर श्रेयस गोपाल ने मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। गोपाल ने अपने तीसरे ओवर की पहली और दूसरी बॉल पर लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने रोहित शर्मा (35) को राहुल तेवतिया और ईशान किशन को शून्य पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। हैट्रिक बॉल को सूर्यकुमार यादव ने डिफेंड किया।

कार्तिक त्यागी का डेब्यू

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीन बदलाव किए थे। कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल और अंकित राजपूत को मौका मिला। रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, जयदेव उनादकट टीम से बाहर हुए। कार्तिक का यह डेब्यू मैच रहा। मुबंई के कप्तान रोहित ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत