न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs KKR : खराब शुरुआत के बावजूद कोलकाता ने दिया 149 रन का लक्ष्य, कमिंस और मॉर्गन ने की 87 रन की नाबाद पार्टनरशिप

कोलकाता के नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनाव किया और मुंबई को 149 रन का टारगेट दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 9:36:40

MI vs KKR : खराब शुरुआत के बावजूद कोलकाता ने दिया 149 रन का लक्ष्य, कमिंस और मॉर्गन ने की 87 रन की नाबाद पार्टनरशिप

आज अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच खेला जा रहा हैं। कोलकाता के नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनाव किया और मुंबई को 149 रन का टारगेट दिया। नाथन कोल्टर नाइल के आखिरी ओवर में 21 रन आए। पैट कमिंस ने पहली गेंद में चौका मारकर अपने करियर का पहला अर्धशतक मारा तो नए कप्तान इयोन मॉर्गन ने तीसरी और छठी गेंद पर छ्क्का मारकर केकेआर को निर्धारित 20 ओवर में 148/5 के स्कोर तक पहुंचाया। 61 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद कप्तान इयोन मॉर्गन (29 गेंदों में 39 रन) और पैट कमिंस (36 गेंदों में 53 रन) के बीच छठे विकेट के लिए अहम 87 रन की साझेदारी के बूते ही केकेआर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 148 रन बना पाया।

केकेआर ने पावर-प्ले में 2 विकेट गंवाए

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर राहुल त्रिपाठी कुछ खास नहीं कर सके। राहुल (7) को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद नीतीश राणा (5) को नाथन कुल्टर-नाइल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केकेआर ने पावर-प्ले 2 विकेट पर 33 रन बनाए।

गिल-कार्तिक भी नहीं चले

केकेआर की कप्तानी छोड़ने वाले दिनेश कार्तिक का बल्ला इस मैच में नहीं चला। कार्तिक ने 8 बॉल पर 4 रन की पारी खेली। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। इससे पहले वाली बॉल पर ही चाहर ने शुभमन गिल (21) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

पावर-प्ले में मुंबई के बॉलर्स सबसे असरदार

सीजन में मुंबई इंडियंस के बॉलर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के बॉलर्स ने पावर-प्ले में 23.33 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 28.08 की औसत से 12 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर है। किंग्स इलेवन पंजाब ने 32.11 की औसत से 9 विकेट लिए हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

कार्तिक ने बीच सीजन में ही छोड़ी कप्तानी

मैच से पहले आज दोपहर में ही दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी थी। कार्तिक ने कहा था कि अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। कार्तिक को 2018 में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 37 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 19 जीते और 17 हारे हैं। एक मैच टाई रहा। केकेआर 2018 में तीसरे, 2019 में 5वें स्थान पर रही थी।

आईपीएल में इयोन मॉर्गन दूसरे इंग्लिश कप्तान

इयोन मॉर्गन आईपीएल में कप्तानी करने वाले दूसरे इंग्लिश प्लेयर हैं। इससे पहले केविन पीटरसन ने लीग के 17 मैचों में कप्तानी संभाली थी। जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 मैच ही जीते और 14 मैच हारे थे। पीटरसन ने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6 मैच में और 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 11 मैच में कप्तानी की थी।

बोल्ट के आईपीएल में 50 विकेट पूरे

ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे किए। बोल्ट ने 41 मैचों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया। लीग में उनकी इकोनॉमी 8.59 रही है। 19 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के ही मलिंगा के नाम है। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?