Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दिल्ली को हराकर मुंबई पहुंची फाइनल में, इशान-हार्दिक ने जोड़े 23 गेंदों में 60 रन

मैच में मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की हैं। सीजन में दोनों टीम के बीच यह तीसरा मुकाबला खेला गया। तीनों बार मुंबई ने जीत दर्ज की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 1:15:20

IPL 2020 : दिल्ली को हराकर मुंबई पहुंची फाइनल में, इशान-हार्दिक ने जोड़े 23 गेंदों में 60 रन

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच दुबई में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की हैं। सीजन में दोनों टीम के बीच यह तीसरा मुकाबला खेला गया। तीनों बार मुंबई ने जीत दर्ज की। लीग राउंड में पहले अबु धाबी में 5 विकेट से हराया। उसके बाद दूसरी बार दुबई में 9 विकेट से शिकस्त दी थी। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी।

दुबई में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली ने जीरो पर 3 विकेट गंवाए

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। पृथ्वी का कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने लिया, जबकि रहाणे एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया।
बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को पछाड़ा

मुंबई के तेज गेंदबाज बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को आउट किया। इसमें धवन और सैम्स खाता भी नहीं खोल सके, जबकि अय्यर ने 12 और स्टोइनिस ने 65 रन बनाए।

मुंबई का पावरप्ले में श्रेष्ठ

इससे पहले निमंत्रण पाकर बल्लेबाजी पर उतरी मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक (40) ने सूर्यकुमार के साथ दूसरे विकेट पर 62 रन जोड़े। पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट पर 63 रन बनाए जो इस सत्र में टीम का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ एक विकेट पर 59 रन बनाए थे।

इशान-हार्दिक ने जोड़े 23 गेंदों में 60 रन

अश्विन ने क्विंटन और कीरोन पोलार्ड (00) को आउट कर मुंबई को दोहरा झटका दिया था। क्रुणाल ने 13 रन बनाए। टीम 140 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। उसके बाद इशान और हार्दिक (37*) ने छठे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 60 रन जोड़े। अंतिम तीन ओवरों में इशान-हार्दिक ने 55 रन बटोरे। सैम्स के 18वें ओवर में 17 रन, रबादा के 19वें ओवर में 18 और नोर्त्जे के अंतिम ओवर में 20 रन आए। हार्दिक पंड्या 14 गेंदों पर 37 रन बनाकर अविजित रहे। दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा एनरिच नोर्तजे और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया।

दो बड़ी पार्टनरशिप ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 16 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद डिकॉक और सूर्यकुमार ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 37 बॉल पर 62 रन की पार्टनरशिप की। आखिर में ईशान और हार्दिक ने 5वें विकेट लिए 23 बॉल पर 60 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया। अश्विन ने मुंबई को तीन बड़े झटके दिए

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई को 3 झटके दिए। उन्होंने कप्तान रोहित और कीरोन पोलार्ड को शून्य पर पवेलियन भेजा। रोहित एलबीडब्ल्यू हुए, जबकि पोलार्ड का कैच कगिसो रबाडा ने लिया। अश्विन ने डिकॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, सूर्यकुमार को एनरिच नोर्तजे ने पवेलियन भेजा। उनकी बॉल पर डेनियल सैम्स ने कैच लिया।

सूर्यकुमार ने अपने 100वें मैच में फिफ्टी लगाई

सूर्यकुमार यादव का IPL में यह 100वां मैच है। उन्होंने 38 बॉल में 51 रन की पारी खेली। अब तक उन्होंने 30.43 की औसत से 2009 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11वीं फिफ्टी भी लगाईं। नाबाद 79 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

रोहित का प्ले-ऑफ में फ्लॉप परफॉर्मेंस जारी, तीसरी बार शून्य पर आउट

रोहित शर्मा का प्ले-ऑफ में फ्लॉप परफॉर्मेंस जारी है। इस मैच में वे खाता भी नहीं खोल सके हैं। इस पारी को मिलाकर उन्होंने अब तक प्ले-ऑफ में कुल 19 इनिंग खेलीं, जिसमें 12.72 की औसत से सिर्फ 229 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 101.32 का रहा। इस दौरान वे 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

मुंबई ने पावर-प्ले में सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

मुंबई की टीम ने पावर-प्ले में 1 विकेट गंवाकर 63 रन बनाए। यह पावर-प्ले में टीम का इस सीजन में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले मुंबई ने अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावर-प्ले में 1 विकेट गंवाकर 59 रन बनाए थे।

ब्लैक बैंड पहनकर उतरी दिल्ली की टीम

दिल्ली की टीम ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के पिता का निधन हो गया। इस कारण उन्हें मैच से पहले देश लौटना पड़ा। मोहित के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए टीम ब्लैक बैंड पहनकर खेलने उतरी। मोहित ने सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच खेला है।

महंगे-सस्ते खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा 15 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। वे बिना खाता खोले आउट हुए। वहीं, टीम में राहुल चाहर सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 1.90 करोड़ रुपए देगी। राहुल ने 2 ओवर में 35 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपए की कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। पंत ने 9 बॉल पर 3 रन बनाए। वहीं, पृथ्वी शॉ 1.20 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। ओपनर पृथ्वी बिना खाता खोले आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका