न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC Vs MI : दिल्ली को मुंबई से मिली 9 विकेट की बड़ी हार, प्लेऑफ में जगह पर बना खतरा

मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की हैं। इस जीत के साथ ही मुंबई टॉप पर बनी हुई हैं और दिल्ली को मिली हार से उसकी प्लेऑफ में जगह पर खतरा बन गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 6:53:04

DC Vs MI : दिल्ली को मुंबई से मिली 9 विकेट की बड़ी हार, प्लेऑफ में जगह पर बना खतरा

IPL के 13वें सीजन के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की हैं। इस जीत के साथ ही मुंबई टॉप पर बनी हुई हैं और दिल्ली को मिली हार से उसकी प्लेऑफ में जगह पर खतरा बन गया हैं। दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है। दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी भी एक मौका बरकरार है। गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की ताबड़तोड़ फिफ्टी के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में मात दी।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने मुंबई को 111 रन का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के ओपनर ईशान किशन ने IPL में अपनी छठवीं फिफ्टी लगाते हुए 72 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दिल्ली के एनरिच नोर्तजे को एक विकेट मिला।

दिल्ली की प्ले-ऑफ में जगह पर खतरा

इस हार के साथ ही दिल्ली का नेट रनरेट (-0.159) किंग्स इलेवन पंजाब (-0.133) से भी कम हो गया है। अगर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब जीत दर्ज कर लेती है और दिल्ली अपना बचा हुआ मुकाबला हार जाती है, तो श्रेयस अय्यर की टीम लीग से बाहर हो जाएगी।

मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों ने पावर-प्ले में 38 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक शॉट लगाते हुए रनरेट को बढ़ाया। दोनों के बीच 68 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। डिकॉक (26) को आउट कर एनरिच नोर्तजे ने इस साझेदारी को तोड़ा।

दुबई में सीजन का सबसे छोटा टारगेट

इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। यह दुबई में सीजन का सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले यहां किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 127 रन का टारगेट दिया था। वहीं, मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को 3-3 विकेट मिले। राहुल चाहर और नाथन कूल्टर-नाइल को 1-1 विकेट मिला

दोनों ओपनर सस्ते में आउट

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर शिखर धवन लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल सके और मैच के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर आउट हुए। इसके बाद पृथ्वी शॉ भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनर्स को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया।

श्रेयस-ऋषभ बड़ा स्कोर नहीं बना सके

दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन की पार्टनरशिप की। दोनों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। अय्यर 25 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद पंत (21) को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर