न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, मुंबई ने दिया जयंत यादव को मौका

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 7:35:05

IPL 2020 : टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, मुंबई ने दिया जयंत यादव को मौका

आज दुबई में आईपीएल का खिताबी मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। स्पिनर राहुल चाहर की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव को टीम में मौका मिला।

दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने का मौका है और वहीँ मुंबई 5वीं बार चैम्पियन बनने से एक जीत दूर हैं।इस बार शीर्ष दो टीमें ही आमने-सामने हैं। मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाये रखा। मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज IPL में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी।

मुंबई सितारों से सजी है

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है। क्विंटान डीकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा। वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के गम को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह मिसाल बन चुके हैं। अब तक वह 60 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं। सूर्यकुमार फिर से चयन समिति को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे। ईशान किशन ने 29 छक्के लगाए हैं। दिल्ली के गेंदबाज कागिसो रबाडा (29 विकेट) और एनरिच नोर्जे (20 विकेट) अगर इन दोनों से पार पा भी लेते हैं तो पांड्या बंधु की चुनौती भी आसान नहीं है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।

दिल्ली भी किसी से कम नहीं

पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है। दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं। अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यार्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा। इस सत्र में तीन मैचों में मुंबई ने दिल्ली पर एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन अगर सबसे अहम मुकाबले में दिल्ली बाजी मार लेती है तो ये तीनों हार बेईमानी हो जाएंगी। दूसरे क्वालीफायर में लगा कि दिल्ली ने सही टीम संयोजन तलाश लिया है। पारी की शुरूआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही रहा। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरोन हेटमेयर पर तेज बल्लेबाजी का जिम्मा होगा। पावरप्ले में आर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, इसके साथ ही इस मैच के जरिए अय्यर का भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए दावा पुख्ता हो सकता है। रिकी पोंटिंग कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी साख मजबूत करेंगे।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

मुंबई की परफेक्ट-11 के सामने दिल्ली की ताकत गेंदबाजी

सीजन में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 7 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड हैं।

टॉप ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी

दोनों टीमों की बल्लेबाजी भी सीजन में अब तक एक जैसी ही रही है। दोनों ही टीमें इस सीजन सही ओपनिंग जोड़ी नहीं तलाश सकी लेकिन एकजुट प्रयास से वह जीत हासिल करने में सफल होती रही। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने अकेले दम पर मोर्चा संभाले रखा। कप्तान श्रेयस ने शुरुआती मैचों में कुछ अच्छी पारियां खेलीं लेकिन बाद में वह लय से भटक गए। दूसरी तरफ मुंबई के लिए क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तिकड़ी में से कोई न कोई हर मैच में टीम को मजबूती जरूर दी। खासकर सूर्यकुमार ने मिडिल ऑर्डर में टीम को मुश्किलों से उबारने का काम बखूबी किया।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जयंत की एंट्री संभव

मुंबई की टीम में दीपक चाहर की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव की एंट्री हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में 8वें बल्लेबाज की और एक बेहतरीन राइट-आर्म ऑफ स्पिनर की एंट्री होगी। इससे टीम और ज्यादा मजबूत होगी, क्योंकि जयंत दिल्ली के लेफ्ट हैंड बैट्समैन के लिए दिक्कत खड़ी कर देंगे।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट

इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हेड-टु-हेड

IPL में मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 27 मैच खेले हैं। इसमें 15 में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबले हारे हैं। इस सीजन में दोनों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए। तीनों मैच में मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त दी। पिछला मुकाबला दोनों टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 57 रन से जीत दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी