न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs DC : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इस सीजन मुंबई को नहीं हरा पाई अबतक

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और श्रेयस अय्यर ने मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। उनकी टीम पहले क्षेत्ररक्षण करेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 7:33:36

MI vs DC : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इस सीजन मुंबई को नहीं हरा पाई अबतक

आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर होने जा रहा हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और श्रेयस अय्यर ने मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। उनकी टीम पहले क्षेत्ररक्षण करेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में 3 बदलाव किए हैं। जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी और सौरभ तिवारी को बाहर किया गया। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई।

इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। दिल्ली ने अब तक एक बार भी फाइनल नहीं खेला है। ऐसे में उसके पास पहली फाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। इसके लिए दिल्ली के बल्लेबाजों को मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की चुनौती से पार पाना होगा।

हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी

क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम को 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। उस मैच के विजेता को फाइनल का टिकट मिलेगा। एलिमिनेटर अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

लीग राउंड में मुंबई-दिल्ली टॉप-2 में

लीग राउंड में मुंबई और दिल्ली पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। मुंबई ने 14 में से 9 मैच जीते और 5 हारे। 18 पॉइंट्स के साथ उसने टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया। वहीं, दिल्ली ने 14 में से मैच 8 जीते और 6 हारे। वह 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

सीजन में दोनों बार मुंबई से हारी दिल्ली

सीजन में दोनों टीम के बीच दो मुकाबले खेले गए। दोनों बार मुंबई ने दिल्ली को हराया। पहले अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में 5 विकेट और दुबई में 51वें मैच में 9 विकेट से हराया था।

मुंबई के पास कई सारे मैच विनर

मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे बैलेंस्ड टीम है। बैटिंग में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे मैच विनर हैं। कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

दिल्ली की फॉर्म चिंता का विषय

दिल्ली की टीम बल्लेबाजी में शिखर धवन पर निर्भर नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज रंग में नहीं हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे को बाकी गेंदबाजों से पूरा सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

डिकॉक और किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के जिए सीजन में सबसे ज्यादा रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए हैं। उन्होंने सीजन में अब तक कुल 443 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने सीजन में अब तक 428 रन बनाए हैं।

शिखर धवन के नाम 500 से ज्यादा रन

सीजन में अब तक सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने ही 500 रनों के आंकड़े को पार किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल (670), सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर (529) के बाद धवन के नाम 2 शतक समेत 525 रन दर्ज हैं।

रबाडा के पास पर्पल कैप, बुमराह दूसरे नंबर पर

दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सीजन में अब तक 25 विकेट लिए हैं। वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बाद मुंबई के जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में 23 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दिल्ली-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा 15 करोड़ और हार्दिक पंड्या 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता, दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब