न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दिल्ली और मुंबई के बीच होगा खिताबी मुकाबला, क्या दिल्ली बन पाएगी पहली बार चैंपियन

दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने का मौका है और वहीँ मुंबई 5वीं बार चैम्पियन बनने से एक जीत दूर हैं। इस बार शीर्ष दो टीमें ही आमने-सामने हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 2:43:36

IPL 2020 : दिल्ली और मुंबई के बीच होगा खिताबी मुकाबला, क्या दिल्ली बन पाएगी पहली बार चैंपियन

दुबई में आज आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाना हैं। दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने का मौका है और वहीँ मुंबई 5वीं बार चैम्पियन बनने से एक जीत दूर हैं।इस बार शीर्ष दो टीमें ही आमने-सामने हैं। मुंबई ने 15 में से 10 मैच जीते जबकि दिल्ली ने 16 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। मुंबई के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शुरू ही से दबदबा बनाये रखा। मुंबई के बल्लेबाजों ने 130 छक्के जड़े हैं जबकि दिल्ली ने 84 छक्के जमाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज IPL में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी।

मुंबई सितारों से सजी है

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें पांचवें खिताब पर है। क्विंटान डीकॉक का प्रदर्शन खास तौर पर काबिले तारीफ रहा। वहीं रोहित ने अपनी हैमस्ट्रिंग चोट को लेकर तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए अच्छी कप्तानी की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के गम को भुलाकर सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह मिसाल बन चुके हैं। अब तक वह 60 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं। सूर्यकुमार फिर से चयन समिति को बल्ले से जवाब देना चाहेंगे। ईशान किशन ने 29 छक्के लगाए हैं। दिल्ली के गेंदबाज कागिसो रबाडा (29 विकेट) और एनरिच नोर्जे (20 विकेट) अगर इन दोनों से पार पा भी लेते हैं तो पांड्या बंधु की चुनौती भी आसान नहीं है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।

दिल्ली भी किसी से कम नहीं

पिछले बारह सत्रों में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है। दिल्ली के लिए शिखर धवन 600 से अधिक रन बना चुके हैं। अब उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के सटीक यार्कर और इनस्विंग का सामना करने के लिए कुछ खास करना होगा। इस सत्र में तीन मैचों में मुंबई ने दिल्ली पर एकतरफा जीत दर्ज की है लेकिन अगर सबसे अहम मुकाबले में दिल्ली बाजी मार लेती है तो ये तीनों हार बेईमानी हो जाएंगी। दूसरे क्वालीफायर में लगा कि दिल्ली ने सही टीम संयोजन तलाश लिया है। पारी की शुरूआत मार्कस स्टोइनिस से कराने का फैसला सही रहा। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के औसत फॉर्म को देखते हुए शिमरोन हेटमेयर पर तेज बल्लेबाजी का जिम्मा होगा। पावरप्ले में आर अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, इसके साथ ही इस मैच के जरिए अय्यर का भविष्य में भारतीय टीम की कप्तानी के लिए दावा पुख्ता हो सकता है। रिकी पोंटिंग कुशल रणनीतिकार के रूप में अपनी साख मजबूत करेंगे।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

मुंबई की परफेक्ट-11 के सामने दिल्ली की ताकत गेंदबाजी

सीजन में दिल्ली की ताकत गेंदबाजी ही रही है। टीम को चैम्पियन बनाने के लिए गेंदबाजों को मुंबई की परफेक्ट-11 से पार पाना है। मुंबई की प्लेइंग-11 में 7 नंबर तक बल्लेबाजी है, जो किसी भी बॉलिंग लाइन-अप को बिखेर सकती है। इस बैटिंग लाइन-अप में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा कीरोन पोलार्ड हैं।

टॉप ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी

दोनों टीमों की बल्लेबाजी भी सीजन में अब तक एक जैसी ही रही है। दोनों ही टीमें इस सीजन सही ओपनिंग जोड़ी नहीं तलाश सकी लेकिन एकजुट प्रयास से वह जीत हासिल करने में सफल होती रही। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने अकेले दम पर मोर्चा संभाले रखा। कप्तान श्रेयस ने शुरुआती मैचों में कुछ अच्छी पारियां खेलीं लेकिन बाद में वह लय से भटक गए। दूसरी तरफ मुंबई के लिए क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तिकड़ी में से कोई न कोई हर मैच में टीम को मजबूती जरूर दी। खासकर सूर्यकुमार ने मिडिल ऑर्डर में टीम को मुश्किलों से उबारने का काम बखूबी किया।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जयंत की एंट्री संभव

मुंबई की टीम में दीपक चाहर की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव की एंट्री हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में 8वें बल्लेबाज की और एक बेहतरीन राइट-आर्म ऑफ स्पिनर की एंट्री होगी। इससे टीम और ज्यादा मजबूत होगी, क्योंकि जयंत दिल्ली के लेफ्ट हैंड बैट्समैन के लिए दिक्कत खड़ी कर देंगे।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट

इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मौसम साफ रहेगा। तापमान के 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

हेड-टु-हेड

IPL में मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 27 मैच खेले हैं। इसमें 15 में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबले हारे हैं। इस सीजन में दोनों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए। तीनों मैच में मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त दी। पिछला मुकाबला दोनों टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 57 रन से जीत दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर