न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी करणी सेना

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया, जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी। इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए। उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 9:37:28

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी करणी सेना

महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी जुबानी जंग के बीच आज फिल्म बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत मुंबई पहुंचेंगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) में कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह बुधवार (9 सिंतबर) को मुंबई के लिए निकल गई हैं। इससे पहले कंगना रनौत ने महाराष्ट्र वापस न आने देने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने फिर एक बार कड़े तेवर दिखाए और दो टूक कहा कि मैं न तो डरूंगी, न झुकूंगी। बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

आपको बता दे, मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया, जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी। इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए। उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।

उधर, कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना ने ऐलान किया है कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना यहां कंगना के स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। दरअसल, कंगना रनौत ने जब ऐलान किया था कि वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं तभी करणी सेना की ओर से इस बात को कह दिया गया था। अब बुधवार सुबह जब कंगना रवाना हुईं तो करणी सेना के सूरज पाल अमू ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में कंगना रनौत की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी करणी सेना, रोक सको तो रोक लो।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की आलोचना करने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में हैं और महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों, शिवसेना नेताओं से उनकी जुबानी जंग चल रही है। इसी दौरान संजय राउत समेत कई नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।

mumbai,airport,karni sena,kangana ranaut,shivasena,news

ऐसे में कंगना की ओर से जवाब दिया गया था कि वो मुंबई जरूर आएंगी और अब वो मुंबई आ रही हैं। यहां आने से पहले ही सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कंगना को Y+ लेवल की सुरक्षा मुहैया करा दी गई है, जिसमें करीब एक दर्जन जवान हमेशा उनके साथ रहेंगे।

यानी कंगना मुंबई में सुरक्षा घेरे के अंदर ही पहुंचेंगी। इससे पहले बीएमसी की ओर से कंगना के दफ्तर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है, जिसमें अवैध तरीके से निर्माण करने का आरोप लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत