न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फाइट के दौरान बॉक्सर के चेहरे पर लगा मुक्का, हुई मौत, देखे वीडियो

पाकिस्तान में एक 33 वर्षीय मुक्केबाज का शनिवार को एक मुकाबले के दौरान चेहरे पर मुक्का लगने के बाद रविवार को निधन हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 12:33:05

फाइट के दौरान बॉक्सर के चेहरे पर लगा मुक्का, हुई मौत, देखे वीडियो

पाकिस्तान में एक 33 वर्षीय मुक्केबाज का शनिवार को एक मुकाबले के दौरान चेहरे पर मुक्का लगने के बाद रविवार को निधन हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहम्मद असलम पशिन से है और उन्हें किकबॉक्सिंग के लिए जाना जाता था। वह कराची (Karachi) के एक स्थानीय क्लब में पाकिस्तान बॉक्सिंग काउंसिल द्वारा आयोजित 'फाइट नाइट सीरीज' के दौरान क्रूज वेट कैटेगरी बाउट में मोहम्मद वली (Muhammad Wali) के खिलाफ लड़ रहे थे। इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद असलम के चेहरे पर मोहम्मद वली ने मुक्का मारा, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। बाद में उनकी इस वजह से मौत हो गई।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुक्का लगने के बाद मोहम्मद असलम जमीन पर बेहोश होकर गिर जाते हैं। जिसके बाद असलम को तुरंत स्टेडियम रोड के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।

पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन ने इस आयोजन की निंदा की है और आयोजकों से खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही इस आयोजन को अवैध करार दिया है।

जियो न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव कर्नल नासिर तुंग ने कहा, 'हमारा इस तथाकथित पेशेवर मुक्केबाजी परिषद के साथ कोई संबंध नहीं है। हमारी मंजूरी के साथ कुछ भी नहीं किया गया। हम अपने मुक्केबाजों की सुरक्षा पर समझौता नहीं कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'एक पेशेवर बॉक्सर बनने के लिए कुछ पूर्व-आवश्यकताएं हैं और जिस तरह से पेशेवर मुक्केबाजी के नाम पर ये मुक्केबाज लड़ रहे हैं, वह संदिग्ध है।'

पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें असगर बलोच और यूनिस पठान को शामिल किया गया है। ये दोनों इस घटना की जांच करेंगे।

पाकिस्तान के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज मोहम्मद वसीम ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत