न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दर्शकों को बेहद पसंद आई थी महेंद्र सिंह धोनी की ये 5 शानदार पारियां

आज इस कड़ी में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की कुछ शानदार पारियां लेकर आए हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Sept 2020 12:02:57

IPL 2020 : दर्शकों को बेहद पसंद आई थी महेंद्र सिंह धोनी की ये 5 शानदार पारियां

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही हैं और पहला मैच मुंबई इंडियन (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होना हैं। दर्शकों की नजरें पहले दिन से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रहेगी क्योंकि हाल ही में उन्होनें 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हैं और आईपीएल ही ऐसी जगह हैं जहां धोनी के प्रशंसक उनको देख पाएंगे। सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों के हटने के बाद इस बार धोनी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। हांलाकि उनके खेल से उन्होनें कई चुनौतियों को परस्त किया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की कुछ शानदार पारियां लेकर आए हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

54* (29) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2010

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच जीतना अहम था। महेंद्र सिंह धोनी ने यहां कप्तानी पारी खेली। 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। इरफान पठान गेंदबाजी करने आए। धोनी ने पहले चौका लगाया और उसके बाद दो छक्के लगाकर मैच जीत लिया। इसके बाद धोनी ने हवा में मुक्का लहराया इससे पता चला कि यह पारी उनके लिए कितनी अहम रही।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,ms dhoni

64* (49) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2016

यह साल धोनी के लिए अच्छा नहीं रहा। इस बार वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे थे। यह पारी उस खराब सीजन में एक हाइलाइट की तरह थी। पुणे की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन की दरकार थी। यह मुश्किल काम था। यह और मुश्किल हो गया जब टीम को आखिरी दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। लेकिन धोनी ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के खिलाफ दम दिखाया और लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

51* (20) बनाम मुंबई इंडियंस 2012

एक और बड़ा मैच और धोनी की एक और लाजवाब पारी। मुंबई के खिलाफ 2012 के एलिमिनेटर में धोनी ने 20 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। धोनी ने उस गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ये रन बनाए जिसकी अगुआई लसिथ मलिंगा जैसा गेंदबाज कर रहा था। धोनी की पारी ने उनकी टीम को 5 विकेट पर 187 के स्कोर तक पहुंचाया जो आखिरी में मुंबई के लिए काफी साबित हुआ।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,ms dhoni

75* (46) बनाम राजस्थान रॉयल्स 2019

एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी अब अपने पीक पर नहीं थे लेकिन उन्होंने दिखाया कि वह अब भी टीम की जरूरत के वक्त दमदार पारी खेल सकते हैं धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन था। धोनी ने दिखाया एक मुश्किल विकेट पर भी टी20 पारी को कैसे तैयार किया जा सकता है।

70 (34) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2018

206 का लक्ष्य आसान नहीं होता लेकिन बेंगलुरु का विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। धोनी ने इसका फायदा उठाया। चेन्नई की टीम को आखिरी 3 ओवर में 45 रनों की जरूरत थी। ऐसा लगा कि धोनी ने अपने लिए बहुत ज्यादा स्कोर छोड़ दिया है लेकिन धोनी ने उम्मीद नहीं छोड़ी। धोनी ने बेंगलोर की गेंदबाजी में कमजोर कड़ी मोहम्मद सिराज और कोरी एंडरसन पर जमकर हमला बोला और टीम को जीत दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?