न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मां ने ही की अपने बेटे की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक मामला सामने आया गोरखपुर कोतवाली इलाके के मियां बाजार निवासी बच्चा बैंड के मालिक प्रेम शंकर की हत्या का जिसमें पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 11:11:44

उत्तरप्रदेश : मां ने ही की अपने बेटे की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश

एक मां अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन बुरा नहीं सोचती हैं। अब जरा सोचिए कि एक मां ने ही अपने बेटे की हत्या कर दी। ऐसा ही एक मामला सामने आया गोरखपुर कोतवाली इलाके के मियां बाजार निवासी बच्चा बैंड के मालिक प्रेम शंकर की हत्या का जिसमें पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में दोनों भाई ही नहीं बल्कि मां भी शामिल थी। पुश्तैनी मकान के बंटवारे के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने प्रेम शंकर की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रॉड को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित भाई विधाता व हेमंत और मां कलावती को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने मंगलवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि प्रेम शंकर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता बेचन प्रसाद रेलवे में तैनात थे। उनकी मौत के बाद प्रेम शंकर को उनकी जगह नौकरी मिली थी। इसे और संपत्ति को लेकर उनका अन्य दो भाइयों से विवाद चल रहा था।

पुश्तैनी मकान को लेकर था विवाद

मामला कई बार थाने पर भी पहुंचा और पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इसी बीच प्रेम शंकर को अपने चाचा की संपत्ति भी मिल गई, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। सोमवार को तीनों भाइयों में पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ तो मां भी पहुंच गई। मारपीट में प्रेम शंकर के सिर पर चोट लगी और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

पुलिस प्रेम शंकर की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि तीनों फरार होने की फिराक में शास्त्री चौक के पास मौजूद हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में थी तैनाती, चार साल से नौकरी पर नहीं गए थे प्रेम शंकर

पुलिस के मुताबिक, प्रेम शंकर को रेलवे में पिता की जगह नौकरी मिली थी। वर्तमान में उनकी तैनाती मुंबई में थी। नौकरी और संपत्ति को लेकर प्रेम शंकर का अपने भाइयों से बार-बार विवाद हो रहा था। ऐसे में प्रेम शंकर चार साल से मुंबई नौकरी पर नहीं गए। यहीं रहकर अपने बैंड के व्यापार को आगे बढ़ा रहे थे। मां अन्य दो भाइयों के साथ रहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल