न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कलयुगी मां ने ही की 13 साल के मासूम की हत्या, बताने वाला था पिता को मां की करतूत

चंडीगढ़ के आदमपुर के पधियाना में एक मां ही अपने बेटे की हत्या की अपराधी बनी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 9:11:05

कलयुगी मां ने ही की 13 साल के मासूम की हत्या, बताने वाला था पिता को मां की करतूत

मां के लिए किसी भी बच्चे की खुशी बहुत मायने रखती हैं और वह अपने बच्चे का बुरा नहीं सोच सकती है। लेकिन इसके उलट चंडीगढ़ के आदमपुर के पधियाना में एक मां ही अपने बेटे की हत्या की अपराधी बनी। जी हां, मां ने ही अपने 13 साल के मासूम की निर्मम हत्या की क्योंकि बेटा दुबई में रह रहे पिता को मां की करतूतों के बारे में बताने वाला था और वह मां के अन्य संबंधों का खुलासा करने वाला था। बेटा अपनी जुबान खोलता कि इससे पहले मां ने उसकी जुबान हमेशा के लिए बंद कर दी।

थाना आदमपुर पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। आदमपुर थाना प्रमुख गुरिंदर सिंह नागरा ने बताया कि 17 सितंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पधियाना में एक 13 साल के बच्चे का शव खेतों में पड़ा है। पुलिस पहुंची तो देखा कि बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे।

पुलिस जांच में बच्चे के दादा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमरप्रीत सिंह दुबई में रहता है, जबकि बहू गुरमीत कौर अपने बच्चों के साथ गांव में ही अलग घर में रहती है। उसका चाल-चलन ठीक नहीं है और घर में कई लोग आते जाते हैं। 13 साल के पोते इंदरजीत ने भी उन्हें बताया था कि घर में बाहर के लोग आते रहते हैं जिनका चरित्र ठीक नहीं है और उसे अपनी मां के बारे में कई जानकारियां मिली हैं, इस बारे में वह अपने पिता को बता देगा। पुलिस ने जब गुरमीत से गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे इंदरजीत की खेत में ले जाकर हत्या की है। बच्चे को पहले सल्फास की गोली खिलाई और बाद में सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। गुरमीत कौर पहले दिन से ही पुलिस को भटकाने की कोशिश कर रही थी। बेटे का शव मिलने पर भी उसने काफी ड्रामा किया और शोर मचाया था। पुलिस की जांच भटक भी गई थी, लेकिन पुख्ता सबूत मिलने के बाद गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें