न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहतक : पलंग पर पड़े मिले मां-बेटी के शव, फरार पति पर जताया जा रहा हत्या का शक

यहां मां-बेटी के शव पलंग पर पड़े मिले और इनकी हत्या का शक फरार पति पर जताया जा रहा हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पर मामले की जांच शुरू कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Feb 2021 7:44:40

रोहतक : पलंग पर पड़े मिले मां-बेटी के शव, फरार पति पर जताया जा रहा हत्या का शक

हरियाणा के रोहतक में तब खलबली मच गई जब डबल मर्डर का खुलासा हुआ। यहां मां-बेटी के शव पलंग पर पड़े मिले और इनकी हत्या का शक फरार पति पर जताया जा रहा हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पति की तलाश में जुटी हुई है।

रोहतक शहर की राजेंद्रा कॉलोनी में मां बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं मृतका का पति फरार है। हत्या का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब मकान मालिक ऊपर छत पर टंकी में पानी चेक करने गया। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। वह कमरे के अंदर गया तो देखा कि मां-बेटी के शव बेड पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से सांघी गांव का संदीप काफी समय से राजेंद्रा कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी सुनील और 6 साल की बेटी भावना भी उसके साथ रहती थी। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। एसएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज मलिक दहिया को भी मौके पर बुलाया गया। महिला का पति कहां है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। शक की सुई उसके पति पर ही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों को पहले जहरीला पदार्थ दिया और फिर तकिये से उनका गला दबाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?