न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूडीज ने दिया मोदी सरकार को झटका, भारत के 2018 के विकास दर में आई कटौती

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को भारत के 2018 के विकास दर अनुमान को घटाकर 7.3 फीसदी कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 May 2018 10:12:25

मूडीज ने दिया मोदी सरकार को झटका, भारत के 2018 के विकास दर में आई कटौती

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बुधवार को भारत के 2018 के विकास दर अनुमान को घटाकर 7.3 फीसदी कर दिया। एजेंसी की ओर से बुधवार को जारी नए अनुमान में पिछले की तुलना में 0.2 प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे पहले 7.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रॉथ का अनुमान जताया गया था। विकास दर अनुमान घटाने के पीछे मूडीज ने तर्क दिया है कि देश की अर्थव्यवस्था चक्रीय सुधार के दौर से गुजर रही है, लेकिन महंगा तेल तथा कमजोर वित्तीय स्थिति इसकी रफ्तार पर भारी पड़ेगी। हालांकि, 2019 के लिए इसने 7.5 फीसदी विकास दर के अपने अनुमान को बरकरार रखा है।

मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है, 'खपत और निवेश के चलते भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था सुधार की राह पर है। हालांकि कच्‍चे तेल की ऊंची कीमतों और कड़े वित्‍तीय हालातों की वजह से आगे बढ़ने की रफ्तार पर बोझ पड़ सकता है। हम साल 2018 के लिए जीडीपी ग्रॉथ की रफ्तार पिछले अनुमान 7.5 प्रतिशत से घटाकर 7.3 प्रतिशत रहने की उम्‍मीद करते हैं। साल 2019 के लिए विकास दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत ही रहेगा।'

'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2018-19' की रिपोर्ट में मूडीज ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ग्रामीण इलाकों में उपभोग बढ़ने का फायदा मिलेगा। सामान्य मानसून और फसल के समर्थन मूल्य में इजाफे से अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा निवेश चक्र में रिकवरी दिखेगी। दिवालिया कोड के लागू होने और कर्जदार कंपनियों से वसूली के बाद बैंकों और कंपनियों, दोनों के हालात सुधरेंगे और इससे निवेश का माहौल सुधरेगा।

एजेंसी ने कहा कि निजी निवेश चक्र धीरे-धीरे तेजी की तरफ बढ़ता रहेगा, क्योंकि ट्विन बैलेंस शीट के मुद्दे (बैंकों की फंसी संपत्तियां तथा कॉरपोरेट कर्ज) का समाधान परिसंपत्तियों की बिक्री तथा दिवाला एवं दिवालियापन संहिता के जरिये धीरे-धीरे होगा।

साथ ही, अप्रत्यक्ष कर की नई व्यवस्था वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अगली कुछ तिमाहियों तक वृद्धि पर भारी पड़ सकती है, जो विकास दर अनुमान को कम करने का जोखिम पैदा करता है। हालांकि, हम पूरे साल इन मुद्दों का असर मामूली रहने की उम्मीद करते हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर मूडीज ने उम्मीद जताई है कि 2018, साल 2017 की ही तरह शानदार वृद्धि वाला साल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत