न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : मनचलों की बाइक का शिकार हुई स्कूल से लौट रही छात्रा, टक्कर मार घसीटा

आगरा में मनचलों की करतूत सामने आई जहां स्कूल से लौट रही छात्रा को उन्होंने टक्कर मार घसीटा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 7:14:14

आगरा : मनचलों की बाइक का शिकार हुई स्कूल से लौट रही छात्रा, टक्कर मार घसीटा

उत्तरप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वे अपने मंसूबों को वारदात में बदल रहे हैं। आगरा में मनचलों की करतूत सामने आई जहां स्कूल से लौट रही छात्रा को उन्होंने टक्कर मार घसीटा। मनचले 15 दिन से उसका पीछा कर रहे थे। मनचलों ने सोमवार दोपहर 12 बजे स्कूल से लौट रही साइकिल सवार नौवीं की छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक रोकी नहीं बल्कि छात्रा को घसीटते ले गए। उसके कपड़े फट गए, वह घायल हो गई। उसके साथ यह वारदात तब की गई जब वह मनचलों के कहने पर रुकी नहीं। उसके चीखने पर मनचले भागे।

घटना स्कूल से 500 मीटर दूर आसे का पुरा में हुई। छात्रा का घर भी इतनी ही दूरी पर है। राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी रास्ते में ही खड़े रहते हैं। वह स्कूल से घर लौटती, तो उस पर फब्तियां कसते। उसने उन पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को घर लौटते समय मनचलों ने उसे आवाज देकर रुकने के लिए कहा लेकिन वह चलती रही। चार मनचले दो बाइकों पर थे। वह एक को पहचानती है।

आरोप : पुलिस ने मनचलों की तलाश ही नहीं की

छात्रा की मां ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने पर भी पुलिस ने मनचलों का पीछा नहीं किया। पुलिस सिर्फ पूछताछ में लगी रही। पहले बेटी से घटना के बारे में पूछा। फिर मौके पर जाकर छानबीन की। इसके बाद कहा कि तहरीर दे दो।

तहरीर में से छेड़छाड़ शब्द हटवा दिया

छात्रा की मां का कहना है कि पुलिस को जो तहरीर दी गई थी, थाने के कर्मचारी ने उसे बदलवा दिया। कहा कि इसमें छेड़छाड़ मत लिखो। इस पर दूसरी तहरीर दी। इसमें बेटी को टक्कर मारने की बात लिखी है। इसका भी केस दर्ज नहीं किया गया।

थाना प्रभारी बोले, दुर्घटना की तहरीर मिली है

डौकी थाना के प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि छात्रा के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी दुर्घटना में घायल हो गई। उसकी जांच की जा रही है। बाइक से टक्कर मारने वाले युवकों का पता किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप