न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने को मोदी सरकार तैयार

मोदी सरकार शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Feb 2020 10:29:33

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने को मोदी सरकार तैयार

मोदी सरकार शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हो गई है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने एक ट्वीट में शनिवार को इस बात के संकेत दिए हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार है, CAA पर उनकी हर शंका दूर करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें इसके लिए व्यवस्थित माहौल बनाना होगा। बता दे, दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब 50 दिन से नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। यहां हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं नागरिकता संशोधन एक्ट, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-नोएडा के रास्ते में रुकावट पैदा हो रही है जिसपर बीजेपी की ओर से निशाना साधा जा रहा है। हालाकि, बीते गुरुवार इस बात के संकेत मिल रहे थे कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी बंद पड़े एक रास्ते को खोल सकते हैं, ताकि लोगों को नुकसान ना हो। लेकिन जब देर रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली थी, तो प्रदर्शनकारियों के बीच असहमति के सुर दिखाई पड़े और फिर इस तरह का फैसला रद्द हो गया।

एक टीवी कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘...अगर आप विरोध कर रहे हैं तो अच्छी बात है...लेकिन आपके लोगों का जब हम कोई स्वर सुनते हैं वो कहते हैं कि CAA जबतक वापस नहीं होगा तो बात नहीं होगी। अगर ये चाहते हैं कि सरकार का कोई प्रतिनिधि बात करे तो एक स्ट्रक्चर तरीका होना चाहिए। अगर आप कहिएगा कि वहीं पर आकर बात करिए, तो कैसे होगा’।

बता दें कि बीते 15 दिसंबर से यहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम ने शाहीन बाग का दौरा किया था। इस दौरान इस टीम ने ये जानने का प्रयास किया कि यहां 8 फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाये जा सकते हैं या नहीं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वो शाहीन बाग में चुनाव के पहले की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि इस इलाके में 5 पोलिंग बुथ हैं, जहां वोटरों को आने और जाने में कोई समस्या नही होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की।

शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोदी सरकार के द्वारा लाया गया CAA कानून संविधान के खिलाफ है। ये कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ है जो भारत के मूल नियमों का उल्लंघन करती हैं। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर देश के कई हिस्सों में इस प्रकार का प्रदर्शन हो रहा है, लखनऊ से लेकर मुंबई, बेंगलुरू से लेकर कोलकाता तक बीते दिनों में हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं इस कानून के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का विरोध प्रदर्शन एक बड़ा मुद्दा बना है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से चुनाव प्रचार में कई ऐसे बयान दिए गए हैं, जो विवाद का विषय बने हैं। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा में कहा है कि दिल्ली के चुनाव से तय होगा कि आप शाहीन बाग के साथ हैं या फिर भारत माता के नारों के साथ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन