न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब नहीं बढ़ेंगे टमाटर, प्याज-आलू के दाम, जाने सरकार का क्या है नया प्लान!

सरकार ने एक पोर्टल ‘मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम’ (एमआईईडब्ल्यूएस) की शुरुआत की है। इस पोर्टल की लॉन्‍चिंग खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 9:34:38

अब नहीं बढ़ेंगे टमाटर, प्याज-आलू के दाम, जाने सरकार का क्या है नया प्लान!

बीते साल प्‍याज 150 रुपये प्रति किलो से भी अधिक कीमत पर बिका। जिसकी वजह से सरकार को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। लेकिन अब सरकार पहले से ही अलर्ट है और अगर अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में तीन प्रमुख सब्जियों-टमाटर, प्याज और आलू के दाम नहीं बढ़ेंगे। सरकार ने एक पोर्टल ‘मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम’ (एमआईईडब्ल्यूएस) की शुरुआत की है। इस पोर्टल की लॉन्‍चिंग खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने की।

इस पोर्टल की लॉन्‍चिंग पर हरसिमरत कौर ने बताया कि इसकी मदद से राज्‍य सरकार को समय रहते सतर्क किया जाएगा ताकि वह अलर्ट हो सके। उनके मुताबिक टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें फसल आने के समय यदि 3 साल के निचले स्तर पर गिर जाती हैं या साल भर पहले के मुकाबले कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आती हो तो पोर्टल में ‘अलर्ट’ शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जब एक विशेष समयावधि में केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा तय मानक से दरें कम होती हैं, तो ऐसी स्थिति में भी पोर्टल अलर्ट करेगा। सहकारी संस्था नेफेड ने इस पोर्टल को विकसित किया है।

harsimrat kaur badal,launches,portal,monitor,prices of tomato,onion,potato,modi government,news

बादल ने कहा कि ऑपरेशन ग्रीन्स योजना के तहत, सरकार ने उत्पादक केंद्रों में इन तीन फसलों के पांच क्लस्टरों का निर्माण करने के लिए 161 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है। इन पांच क्लस्टरों की कुल लागत 425 करोड़ रुपये है और इससे 15,000 किसानों को लाभ होगा। तीन प्याज क्लस्टर महाराष्ट्र और गुजरात में बनेंगे, आलू और टमाटर के एक-एक क्लस्टर को क्रमशः गुजरात और आंध्र प्रदेश में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पांच क्लस्टरों में 90,000 टन की भंडारण क्षमता होगी और 3.36 लाख टन की प्रसंस्करण क्षमता होगी।

नेफेड के अधिकारी एस के सिंह ने बताया कि इस पोर्टल में निजी कंपनी एग्रीवॉच की निगरानी वाली 128 मंडियों में इन तीन जिंसों की थोक कीमतों को दिखाया जायेगा और साथ ही एगमार्क द्वारा 1,200 मंडियों के आंकड़ों को दिखाया जाएगा। इस पोर्टल में आलू, प्याज और टमाटर की खेती करने वाले राज्यों के साथ ही इनकी ज्यादा खपत वाले राज्यों की मंडियों में भी कीमतों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही इनकी बुआई और पैदावार संबंधी आंकड़े भी उपलब्ध होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन