न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसानियत फिर हुई शर्मसार, खून से लथपथ मिली चार साल की बच्ची, वकील बोले - नहीं लड़ेंगे दुष्कर्मी का केस

लगातार बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार किया हैं। ऐसी ही एक अमानवीय घटना सामने आई पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव में जहां युवक ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 7:06:20

इंसानियत फिर हुई शर्मसार, खून से लथपथ मिली चार साल की बच्ची, वकील बोले - नहीं लड़ेंगे दुष्कर्मी का केस

लगातार बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं ने इंसानियत को शर्मसार किया हैं।ऐसी ही एक अमानवीय घटना सामने आई पंजाब के बरनाला जिले के एक गांव में जहां युवक ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। डीएसपी लक्खबीर सिंह टिवाना ने बताया कि थाना धनौला की पुलिस ने पीड़ित बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव वासियों में रोष है। वहीं आस-पास के गांव भी रोष में आ गए हैं। लोगों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो थाने का घेराव किया जाएगा। एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

बरनाला का कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस चार वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 14 साल के किशोर का केस बरनाला का कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। जिला बार एसोसिएशन बरनाला के प्रधान एडवोकेट गुरविंदर सिंह गिंदी ने सिविल अस्पताल में इलाज करवा रही पीड़िता से मिलने के बाद यह एलान किया। उन्होंने कहा कि वह खुद बिना फीस पीड़िता का केस लड़ेंगे।

साथ ही शिअद डेमोक्रेटिक के प्रधान राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा से मिलकर पीड़िता को आर्थिक सहायता भी दिलवाएंगे। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्य व शिअद डेमोक्रेटिक के पंजाब प्रदेश व्यापार विग के प्रधान मनु जिंदल भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक केवल ढिल्लों गुरुवार को बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

ढिल्लों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल जाना। उनके साथ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार, महिला विंग की जिला प्रधान सुखजीत कौर सुखी, बरनाला क्लब बरनाला के सचिव एडवोकेट राजीव कुमार लूबी, हरविंदर चहल, सुरेश कुमार डिंपल, मुनीष काका और सतीश कुमार मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल