न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : तीन घंटे तक चलती कार में विवाहिता के साथ कई बार हुआ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना में जहां एक विवाहिता के साथ तीन घंटे तक चलती कार में दुष्कर्म होता रहा। लुधियाना के सबसे पॉश इलाके में बुधवार की रात चलती कार में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 7:55:14

पंजाब : तीन घंटे तक चलती कार में विवाहिता के साथ कई बार हुआ दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

नशा इंसान को शैतान बना देता हैं और नशे की हालत में इंसान कई आपराध भी कर जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पंजाब के लुधियाना में जहां एक विवाहिता के साथ तीन घंटे तक चलती कार में दुष्कर्म होता रहा। लुधियाना के सबसे पॉश इलाके में बुधवार की रात चलती कार में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक आरोपी पीड़िता को लेकर राजगुरु नगर की गलियों में घूमते रहे। आरोपी रात तीन बजे उसे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना सराभा नगर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

शहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पहले एक होटल में काम करती थी। वहां उसकी पहचान लुधियाना के न्यू बीआरएस नगर में रहने वाले प्रशांत शुक्ला मूल निवासी गांव लक्ष्मणपुर पिलख जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ हो गई। बुधवार की रात करीब 9:15 बजे आरोपी प्रशांत ने उसे फोन कर बताया कि उसके दोस्त रोहित कुमार का जन्मदिन है।

जन्मदिन की पार्टी में वह भी आ जाए। इस पर वह घर से एक्टिवा लेकर फिरोजपुर रोड स्थित शराब ठेके के साथ बने अहाते में पहुंच गई। रात 11:30 बजे तक पार्टी में शामिल सभी लोगों ने शराब पी और खाना खाया। पार्टी में शामिल अन्य लोग चले गए तो वह भी अपने घर जाने की तैयारी करने लगी।

इस दौरान आरोपी रोहित कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर रोहित ने मारपीट करते हुए उसे प्रशांत कुमार की कार की पिछली सीट पर फेंक दिया। आरोपी प्रशांत कुमार कार चलाने लगा। रोहित कुमार उससे चलती कार में दुष्कर्म करता रहा। रात करीब तीन बजे तक आरोपी उसे लेकर राजगुरु नगर की गलियों में घूमते रहे। उससे कई बार दुष्कर्म किया गया।

आरोपी रात तीन बजे उसे एक्टिवा के पास फेंककर फरार हो गए। उसने मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घर चली गई। घर पर घटना की जानकारी देने के बाद गुरुवार को पुलिस बयान दर्ज करवाए। मामले की जांच कर रही एसएचओ मधु बाला ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्जकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जहां तक कार में दुष्कर्म की बात है तो रात में पुलिस पेट्रोलिंग करती है। पीड़िता को यह नहीं पता है कि उसे किन गलियों में लेकर आरोपियों ने घुमाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम