न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : घर के बाहर ही शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पहले आया था मोबाइल पर फोन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार देर रात बदमाशों ने प्राइवेट शिक्षक रामबालक चौहान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 7:51:48

उत्तरप्रदेश : घर के बाहर ही शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पहले आया था मोबाइल पर फोन

बदमाशों के बुलंद होते हौसले आमजन की तकलीफों को बढ़ाने का काम करते हैं। उत्तरप्रदेश में लगातार हो रही वारदात के चलते पुलिस और प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीती रात उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर रविवार देर रात बदमाशों ने प्राइवेट शिक्षक रामबालक चौहान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर शिक्षक की बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने जायजा लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव निवासी रामबालक चौहान (35) पुत्र जगेसर चौहान प्राइवेट महाविद्यालय में शिक्षक थे। इसके साथ ही जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे। विद्यार्थियों का दूर के कॉलेजों में नामांकन कराने का भी काम करते थे। परिवार वालों के अनुसार रविवार रात मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह भोजन करने के बाद तकरीबन 8.30 बजे घर से बाइक लेकर निकल गए।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के बाहर भटनी-महादहा मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की भोर में टहलने निकले लोगों ने बाइक और शव देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब दो घंटे तक शव की पहचान कराने में जुटी रही। पहचान होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी तो उनके होश उड़ गए।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओजी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने मृतक के पिता से बात कर घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस जमीन विवाद, लेनदेन सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिनके खिलाफ परिवार वालों ने तहरीर दी है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल