न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली 16 वर्षीय किशोरी, जताई जा रही ऑनर किलिंग की भी आशंका

एक मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में सामने आया जहां 16 वर्षीय किशोरी घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 5:27:43

आगरा : घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली 16 वर्षीय किशोरी, जताई जा रही ऑनर किलिंग की भी आशंका

पुलिस के सामने अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जो उन्हें विभिन्न पहलुओं पर सोचने को मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में सामने आया जहां 16 वर्षीय किशोरी घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। इसी के साथ ही ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही हैं।

युवती का शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। परिजनों ने रात एक बजे पुलिस को सूचना दी। परिजन पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस ने युवक और किशोरी के भाई से पूछताछ की। दोनों सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस को ऑनर किलिंग की भी आशंका है।

नगला पदी निवासी किशोरी का पिता निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को घर में थी। घर में किशोरी की मां, दो भाई और एक भाभी भी मौजूद थीं। मृतका के भाई ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया। वह बहन की हत्या करके भाग गया।

जब कमरे में जाकर देखा तो बहन कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले पर चोट का निशान था। रात करीब एक बजे पुलिस को किशोरी की हत्या की सूचना मिली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। उन्होंने जांच की। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में शाम के समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिख रहा है। थोड़ी देर में ओमकार पहुंच गया। इस पर युवक निकलकर भागता हुआ जाता दिखा। ओमकार उसके पीछे निकलता है। वह दो बार आता-जाता दिखा। इस पर पुलिस को मृतका के भाई पर भी शक है। इसके कुछ देर बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर जाते हैं।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटना के समय किशोरी के परिजन घर में मौजूद थे। आरोपी घर में घुसकर हत्या करके कैसे भाग गया? यह सवाल है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवक और भाई से पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल