न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर की गई नाबालिक लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एक मामला एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में सामने आया जहां नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई और नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 3:36:33

दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर की गई नाबालिक लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वर्तमान समय में लड़कियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन रहा हैं जिसे दूर करने में प्रशासन और पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली हैं। इसके चलते आए दिन दुष्कर्म के कई मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में सामने आया जहां नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की गई और नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी खुद किशोरी ने गंभीर हालत में घर पहुंचकर परिजनों को दी। गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने भारी वस्तु से किशोरी के सिर पर प्रहार कर दिया।

परिजन घायल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले में किशोरी के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

थाना नयागांव क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिजनों के साथ शुक्रवार रात गांव में आयोजित नामकरण कार्यक्रम की दावत में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से लौटते समय किशोरी मकान के पीछे लघुशंका करने गई थी। तभी गांव के ही मोहित ने किशोरी को दबोच लिया। आरोपी किशोरी को खेत की ओर ले गया औ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया था। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात किशोरी की मौत हो गई।

मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी मोहित को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी की हत्या से पूरा गांव शोक में डूबा है। बेटी ने संघर्ष करते हुए जान बचाने की कोशिश की लेकिन तीन घंटे में ही वो जिंदगी से हार गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी के पिता की 10 वर्ष पूर्व डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। किशोरी अपनी मां सहारा थी। बेटी की हत्या के बाद मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज