न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: कांग्रेस ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, मांगा इन सवालों का जवाब...

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ कुछ महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने एक बार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 9:02:48

#MeToo: कांग्रेस ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, मांगा इन सवालों का जवाब...

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ कुछ महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने एक बार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या प्रधानमंत्री पीड़ित महिलाओं के साथ हैं? पार्टी ने यह भी पूछा कि क्या अकबर पर आरोप लगाने वाली एक महिला पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराए जाने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का हाथ है?

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री के कैबिनेट के एक व्यक्ति पर इस तरह का गंभीर आरोप लगा है। कोई एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि 14 महिलाओं ने मंत्री पर आरोप लगाए हैं। हम प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहते हैं कि इस मसले पर आपकी क्या सोच है? आपके क्या विचार हैं? जो महिलाएं उत्पीड़ित हुई हैं, उनके लिए आपके पास कहने के लिए क्या है? '

उन्होंने कहा, 'अफसोस है कि हमने उत्तर प्रदेश में देखा, एक भाजपा के विधायक पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगता है। न तो उस व्यक्ति को पार्टी से निकाला जाता है न प्रधानमंत्री उस पर कुछ कहते हैं। इसी तरह से तमाम मसले जो बच्चियों पर, बेटियों पर, हमारी बहनों पर हुए हैं, प्रधानमंत्री ने एक बार भी एक शब्द नहीं कहा, ट्वीट तक नहीं किया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं।' आरपीएन सिंह ने कहा, 'क्या मंत्री जी ने आज जो मामला दर्ज किया है, इस पर हमारा साफ तौर से प्रधानमंत्री जी से सवाल है कि क्या इसके पीछे आपका हाथ है?' गौरतलब है कि कई महिला पत्रकारों ने 'मी टू' अभियान के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अकबर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

वही महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद सोमवार को एमजे अकबर ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अकबर के केस की पैरवी 'करनजावाला एंड को' लॉ फर्म करेगी। इस फर्म के 97 वकीलों की टीम एमजे अकबर के केस पर काम कर रही है। हालांकि, लॉ फर्म का कहना है कि इनमें से सिर्फ 6 वकील ही कोर्ट में अकबर का पक्ष रखेंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री पर 10 से ज्यादा महिला पत्रकारों ने #MeToo कैंपेन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ये आरोप उस समय के हैं, जब एमजे अकबर मीडिया संस्थानों में ऊंचे ओहदे पर थे। पटियाला हाउस कोर्ट में एमजे अकबर के मानहानि केस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत