बीते शनिवार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में शुरू की गई योजना की फिर से शुरुआत करने पर बात हुई। जिसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 12वीं की मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 25,000 रुपये देने का फैसला लिया गया। इसकी घोषणा ट्वीटर पर खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना से रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स को फायदा होगा, जो एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए 12वीं की मुख्य परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करते हैं। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, राज्य सरकार मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये देगी।
![मध्य प्रदेश : घोषित हुए 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम, मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25,000 रुपए news,latest news,madhya pradesh government,mp board 12th result,rs 25000 for laptop,cm shivraj singh chauhan]()
कला वर्ग में रीवा जिले की खुशी सिंह 486 नंबर के साथ टॉपर रहीं। उन्होंने 97.2% अंक पाए। विज्ञान-गणित वर्ग से मंदसौर की प्रिया और रिंकू के 495-495 अंक आए। काॅमर्स से नीमच के मुफद्दल ने 487 अंक पाकर पहला स्थान बनाया।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- इस नए पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जैसे ही आप अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालेंगे रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे और प्रिंट ले सकेंगे।