न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना रिसर्च : पुरुषों में 30 फीसदी अधिक हैं महिलाओं के मुकाबले मौत का खतरा

अब नई रिसर्च में सामने आया हैं की मौत का खतरा भी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में 30 फीसदी अधिक हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 4:08:37

कोरोना रिसर्च : पुरुषों में 30 फीसदी अधिक हैं महिलाओं के मुकाबले मौत का खतरा

कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा हैं और लगातार इससे कई मौत हो रही हैं। ऐसे में पहले एक रिपोर्ट आई थी की महिलाओं के मुकाबले पुरुष कोरोना से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं और अब नई रिसर्च में सामने आया हैं की मौत का खतरा भी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में 30 फीसदी अधिक हैं। यह शोध शोध क्लिनिकल इन्फेक्शियस डिजीज नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों के मरने का अधिक खतरा होता है, यदि वे पुरुष हैं या यदि वे मोटे हैं या मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने शोध के लिए देशभर के 613 अस्पतालों में भर्ती लगभग 67 हजार कोरोना मरीजों का आकलन किया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि जो मरीज मोटापे के शिकार थे, उन्हें उच्च रक्तचाप था या जो अपने डायबिटीज को नियंत्रण में नहीं रखते थे, उन्हें कोरोना के कारण मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक था, जो ऐसी बीमारियों से पीड़ित नहीं थे।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों में अभी भी मौत का खतरा सबसे अधिक पाया जा रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ 20 से 39 साल के उन युवा लोगों में भी मौत का उच्च खतरा हो सकता है, जो मोटापा या उच्च रक्तचाप की चपेट में हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं देने वाले यह निर्धारित करते समय इन जोखिमों पर विचार कर सकते हैं कि कोविड-19 के मरीजों को एंटीबॉडी थेरेपी से सबसे अधिक फायदा हो सकता है, जो यदि संक्रमण के पहले कुछ दिनों में दिया जाता है, तो अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम हो सकता है।

पुरुष और महिलाओं में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर कुछ महीने पहले जो रिपोर्ट आई थी, उसके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में 69 फीसदी पुरुष थे, यानी महिलाओं की तुलना में कहीं ज्यादा। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ। जुगल किशोर का मानना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करने वाले 'रिस्क फैक्टर' कम होते हैं। उनका कहना था कि भारत में धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा है जबकि महिलाओं की संख्या काफी कम। इससे फेफड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होती हैं और जाहिर है पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को कोरोना का खतरा अधिक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत