न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: BJP विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर फेंका हैंड ग्रेनेड

मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक संगीत सोम के घर बुधवार आधी रात को हमला हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 7:59:51

मेरठ: BJP विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर फेंका हैंड ग्रेनेड

मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक संगीत सोम के घर बुधवार आधी रात को हमला हुआ। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये। लेकिन गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं।

...मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा

घटना बुधवार रात करीब एक बजे हुई । हमले के वक्त विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र स्थित अपने निवास पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड भी तैनात था। गार्ड के मुताबिक, एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपडे में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद गार्ड ने जैसे ही उसे ललकारा कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। ग्रेनेड आवास पर खड़ी कार के नीचे जा गिरा। वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई हुई थी जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा।'

एसएसपी मेरठ ने बताया, 'सिक्योरिटी गार्ड ने जानकारी दी कि रात 12.45 बजे हमला हुआ। हमें मौके से गोलियों के खोखे मिले हैं और फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। घटनास्थल से एक हैंड ग्रेनेड भी मिला है, जो किसी कारणवश फटा नहीं। कोई भी घायल नहीं हुआ है, गार्ड के केबिन और मेन गेट को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।'

फिलहाल, मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। बीजेपी विधायक के आवास पर हमले के बाद इलाके हड़कंप का माहौल है। बता दें कि विधायक संगीत सोम 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान चर्चा में आए थे।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत