न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MCD के 5 वार्डों के उपचुनाव: AAP की 4 वार्डों में जीत, BJP का सूपड़ा साफ

दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया। ये वार्ड 62N (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-E (कल्याणपुरी), 2-E (त्रिलोकपुरी), 32N (रोहिणी-सी) और 41-E (चौहान बांगड़) हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 12:54:31

MCD के 5 वार्डों के उपचुनाव: AAP की 4 वार्डों में जीत, BJP का सूपड़ा साफ

दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया गया। ये वार्ड 62N (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-E (कल्याणपुरी), 2-E (त्रिलोकपुरी), 32N (रोहिणी-सी) और 41-E (चौहान बांगड़) हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार सीटों पर विजय पताका फहराई है और एक सीट कांग्रेस के झोली में गई है। सबसे खराब प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी का रहा है। भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। उससे शालीमार बाग (उत्तर) की भी सीट आप ने छीन ली। शालीमार बाग नॉर्थ से AAP की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की।

कल्याणपुरी से AAP के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं। उन्होंने AAP के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में AAP के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से AAP के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया।

मनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा से जनता दुखी

जीत के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों के 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'

उन्होंने कहा बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।

काम के नाम पर वोट दिया

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के बीजेपी के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

28 फरवरी को हुई थी वोटिंग

इस उपचुनाव में कुल वोटिंग 50.86% रही थी। कल्याणपुरी में सबसे ज्यादा 59.19% मतदान किया गया था, जबकि शालीमार बाग में सबसे कम 43.23% मतदान हुआ था। वहीं, रोहिणी में 44.58, त्रिलोकपुरी में 55.95, चौहान बांगर में 55.60% वोट पड़े थे। कोरोना वायरस महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार कोई चुनाव हुआ था। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था। मतदान के लिए 327 केंद्र बनाए गए थे और इसके लिए 26 उम्मीदवार मैदान में थे। इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले MCD चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। AAP की तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रचार की कमान संभाली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म