न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : भावुक होकर मयंती लैंगर ने लिखा पोस्ट, इस बार नहीं कर पाएंगी एंकरिंग

इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण में वे नहीं दिखाई देगी क्योंकि वे इस बार कमेंटरी पैनल का हिस्सा नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 9:54:52

IPL 2020 : भावुक होकर मयंती लैंगर ने लिखा पोस्ट, इस बार नहीं कर पाएंगी एंकरिंग

आप सभी ने आईपीएल में महिला एंकरों में मयंती लैंगर को तो देखा ही होगा जो खिलाड़ियों से सवाल करते हुए नजर आती थी। लेकिन इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण में वे नहीं दिखाई देगी क्योंकि वे इस बार कमेंटरी पैनल का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे का कारण यह हैं की उन्होनें हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। मयंती ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी और बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तो इस बार मैं आईपीएल देखने का आनंद लूंगी। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता।'

इसके अलावा मयंती ने तस्वीर के साथ एक और मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, तो आप में से कुछ लोग ही पता लगा सके और बाकी अंदाजा लगाते रहे। स्टार स्पोर्ट्स ने मुझे बड़े इवेंट्स में काम करने का मौका दिया। उन्होंने तब मेरा साथ दिया, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जब मैं प्रेग्नेंट थी, उन्होंने तमाम एडजेस्टमेंट्स किए, जिससे मैं आराम से एंकरिंग करती रहूं, जब तक मैं 20 सप्ताह (करीब पांच महीने) थी और अगर आईपीएल अपने समय से होता तो ऐसा करती रहती। मैं और स्टुअर्ट करीब छह सप्ताह पहले एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।'

भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर पिछले दो सीजन से आईपीएल का हिस्सा रही हैं। मयंती ने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2018 में हुए इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में एंकरिंग की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका