न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : सीएम की कुर्सी संभालते ही भूपेश बघेल ने बदल डाले अधिकारियों के विभाग, खास बातें

रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि नक्सली समस्या एक सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक समस्या है और इससे इसी तरह से ही निपटा जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 5:11:43

छत्तीसगढ़ : सीएम की कुर्सी संभालते ही भूपेश बघेल ने बदल डाले अधिकारियों के विभाग, खास बातें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के बाद भूपेश सिंह बघेल ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछले कई दिनों से राज्य में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पार्टी में माथापच्ची चल रही थी। मुख्यमंत्री पद की रेस में बघेल के अलावा ताम्रध्वज साहू और टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा भी जोरों पर थी, लेकिन अंत में भूपेश बघेल ने बाजी मार ली। बघेल ने मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दो घंटे में ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए। उन्होंने 16.65 लाख किसानों का सरकारी बैंकों से लिया गया 6100 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का ऐलान किया।

इसके साथ बघेल ने शपथ लेने के साथ ही व्यापक रूप से प्रशासनिक फेरबदल किया। इसमें चार आईपीएस अफसरों और छह आईएएस अफसरों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि नक्सली समस्या एक सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक समस्या है और इससे इसी तरह से ही निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बंदूकों के माध्यम से नक्सल समस्या को हल करने की कोशिश की थी, जो उचित तरीका नहीं है। यह एक सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक समस्या है और इससे इसी तरह से निपटा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उन लोगों और जनजातियों के साथ बातचीत करेगी जो इस समस्या के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। जो माओवादियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच लड़ाई में पीड़ित हैं।

- चार आईपीएस अफसरों में 1986 बैच के आईपीएस डी.एम. अवस्थी को एसआईबी का विशेष महानिदेशक (ऑपरेशन) और पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक के साथ-साथ ईओडब्ल्यू और एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- 1988 बैच के आईपीएस संजय पिल्लै को पुलिस मुख्यालय के विशेष महानिदेशक (गुप्तवार्ता) का प्रभार सौंपा गया है। 1988 बैच के आईपीएस मुकेश गुप्ता को विशेष महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) और 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल विशेष कार्यबल और प्रशासन पुलिस मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है।

- छह आईएएस अफसरों में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव 1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव होंगे। उनके अलावा उद्योग विभाग में पदस्थ प्रवीण शुक्ला को मुख्यमंत्री का ओएडी बनाया गया है। शुक्ला के पास उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

- सरगुजा के आयुक्त टी।एस। सोनवाली को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा को मुख्यमंत्री का उपसचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के उपसचिव के साथ-साथ उन्हें आयुक्त (सह संचालक) जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी दी गई है।

transfers in chhattisgarh,bhupesh baghel,cm bhupesh baghel

- 2004 बैच के आईएएस अन्बलगन पी। को जनसंपर्क विभाग के साथ छत्तीसगढ़ संवाद के विशेष सचिव से मुक्त कर दिया गया है। अन्बलगन को चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसंपर्क का प्रभार दिया गया था। उन्हें अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विशेष सचिव के साथ ही राज्य विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- 2008 बैच के आईएएस चंद्रकांत उईके को आबकारी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उईके इससे पहले निदेशक जनसंपर्क थे। ऊईके को वाणिज्यकर आबकारी के संयुक्त सचिव के साथ-साथ संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि बिलासपुर के आयुक्त टी।सी। महावर को सरगुजा के आयुक्त का भी प्रभार दिया गया है। महावर 2000 बैच के आईएएस हैं।

किसानों की कर्ज माफी : कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों का धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से खरीदने का फैसला किया है।

एसआईटी के गठन का फैसला : इसके अलावा झीरम घाटी कांड में एसआईटी के गठन का फैसला ले लिया है। पहली कैबिनेट में ये तीन फैसले लिए गए हैं। किसानों के को-ऑपरेटिव और सोसाइटियों से लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन प्राइवेट बैंक से लिए कर्ज के लिए कमिटी गठित की जाएगी। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।''

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल