न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या नहीं गए मनोज तिवारी, बोले- राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी चाहिए

मनोज तिवारी ने लोगों से कहा कि जो जहां है वहीं से अयोध्या मान लें और इस भव्य कार्यक्रम का आनंद ले। हम भी जल्दी से जल्दी राम मंदिर के दर्शन को और सेवा को पहुंचेंगे।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 4:29:33

अयोध्या नहीं गए मनोज तिवारी, बोले- राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी चाहिए

अयोध्या में 5 अगस्त को ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। हर कोई राम धुन में रम गया है। पूरी अयोध्या नगरी में दीवाली जैसा माहौल है। राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बीच बीजेपी एमपी, सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी कोरोना काल की वजह से अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन समारोह में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में वे थोड़े निराश भी हैं उन्होंने कहा- 'मैं भले दिल्ली में बैठा हुआ हूं लेकिन मेरा मन अयोध्या में है। यूं कहें कि मेरा शरीर दिल्ली में है तो मैं दिल्ली को ही अयोध्या मानकर चल रहा हूं। वर्षों का इंतजार खत्म हो रहा है। मनोज तिवारी ने लोगों से कहा कि जो जहां है वहीं से अयोध्या मान लें और इस भव्य कार्यक्रम का आनंद ले। हम भी जल्दी से जल्दी राम मंदिर के दर्शन को और सेवा को पहुंचेंगे।'

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने भी लोगों में दिये बांटे हैं। मनोज तिवारी ने कहा- 'लोग लाइन में खड़े होकर दिये ले रहे हैं। 5 अगस्त को पूरे देश में दिये जलेंगे। हम विश्वास करते हैं कि जो खुशी राम के जन्म की थी, जो खुशी उनके वन से आने की थी वहीं खुशी मोदी जी के वहां पहुंचने और शिलान्यास को लेकर है। राम मंदिर बीते कई सालों से राजनीति का एक हिस्सा रहा है। ऐसे में अब जब राम मंदिर बन रहा है तो मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी ही चाहिए। राम मंदिर के लिए जिसने जो भी किया था उसे राजनीतिक रंग ना दें।' मनोज तिवारी ने कहा 'अयोध्या में फिर से राम के जन्म वाली सकारात्मकता दिख रही है।'

राम मंदिर भूमि पूजन के निमंत्रण पत्र को लेकर भी सियासी गलियारों में राजनीति देखने को मिल रही है। इस पर मनोज तिवारी ने कहा- 'ये संकट का समय है इसलिए अयोध्या में कम लोगों को बुलाया गया है। किसे बुलाना है किसे नहीं ये ट्रस्ट का विषय है। आमंत्रण मिले ना मिले 5 तारीख के बाद चले जाइए अयोध्या स्वागत के लिए तैयार है।'

प्रियंका ने कहा - राम सब में हैं, राम सब के हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया है। 21 लाइनों में 270 शब्द लिखे हैं प्रियंका ने और इसमें 23 बार राम नाम लिया है। चौंकाने वाली बात ये कि अंग्रेजी में ही साइन करने वाली प्रियंका के इस ट्वीट में इस बार दस्तखत शुद्ध हिंदी में हैं।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा राम सब में हैं, राम सबके हैं। राम कबीर के हैं, तुलसी दास के हैं और रैदास के हैं। गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सम्मति देने वाले हैं। प्रियंका के इस ट्वीट में सबकुछ राम में ही रंगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत