न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन मूर्ति भवन: मनमोहन सिंह ने लिखा PM मोदी को पत्र, कहा - नेहरू के योगदान को मिटाने की कोशिश ना करें

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह Manmohan Singh ने पीएम मोदी PM Narendra Modi को चिट्ठी लिखकर नेहरू मेमोरियल से छेड़छाड़ न करने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 1:37:39

तीन मूर्ति भवन: मनमोहन सिंह ने लिखा PM मोदी को पत्र, कहा - नेहरू के योगदान को मिटाने की कोशिश ना करें

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह Manmohan Singh ने पीएम मोदी PM Narendra Modi को चिट्ठी लिखकर नेहरू मेमोरियल Nehru Memorial से छेड़छाड़ न करने की अपील की है। चिट्ठी में मनमोहन सिंह ने लिखा है कि वो जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru के योगदान को मिटाने की कोशिश ना करें। नेहरू न सिर्फ़ कांग्रेस के बल्कि पूरे देश के नेता थे। इसलिए उनके म्यूज़ियम के नेचर और कैरेक्टर को नहीं बदला जाना चाहिए। लिहाज़ा पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़े तीन मूर्ति कॉम्पलेक्स में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने लिखा है कि नेहरू न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे देश से संबंध रखते थे। सिंह ने पूछा है कि तीन मूर्ति भवन को क्या बिना बदलाव किए छोडा जाएगा? बीते हफ्ते भेजे गए इस पत्र में सिंह ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा है कि जब वह पीएम थे तब उनके 6 साल के कार्यकाल में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और तीन मूर्ति परिसर में बदलाव करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार एजेंडे के तहत ऐसा कर रही है। उन्‍होंने चिट्ठी में कहा कि नेहरू के योगदान को किसी भी तरह से मिटाया नहीं जा सकता है। इतना ही नहीं उन्‍होंने अटल जी के उस भाषण का जिक्र भी अपनी चिट्ठी में किया जो उन्‍होंने नेहरू जी के निधन के बाद संसद में दिया था। अटल जी ने अपने भाषण में कहा था कि नेहरू जी का जैसे विराट व्‍यक्तित्‍व, विपक्ष को अभी अपने साथ लेकर चलने की क्षमता निकट भविष्‍य में देखने को नहीं मिलेगी। उन्‍होंने कहा था कि वैचारिक मतभेद के बावजूद हम उनके महान विचारों, निष्‍ठा, देश के प्रति प्रेम और अदम्‍य साहस के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करते हैं।

सिंह का पत्र उस समय आया है जब भारत सरकार ने तीन मूर्ति परिसर में सभी प्रधानमंत्रियों के नाम के म्यूजियम बनाने की योजना बनाई है। इसी कारण कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रही है कि यह नेहरू की विरासत को मिटाने का प्रयास है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल