न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : 12 साल की बेटी को ऑडियो मैसेज भेज फंदे पर लटका व्यक्ति

शख्स ने अपनी 12 साल की बेटी को ऑडियो मैसेज भेज इसकी जानकरी दी और उसके बाद फंदे पर झूल गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 10:34:54

पंजाब : 12 साल की बेटी को ऑडियो मैसेज भेज फंदे पर लटका व्यक्ति

अक्सर इंसान अपने जीवन में चल रही परेशानियों के चलते कई बार ऐसे कदम उठा लेता हैं जो कि सोच से परे हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सेखोवाल इलाके में रहने वाले मनीष सेठी के साथ जो कि अपनी पत्नी और ससुराल वालों की मांग से परेशान हो चुका था और उसने खुदखुशी करने का फैसला लिया। शख्स ने अपनी 12 साल की बेटी को ऑडियो मैसेज भेज इसकी जानकरी दी और उसके बाद फंदे पर झूल गया। इस बात का खुलासा मनीष सेठी की 12 साल की बेटी ने ऑडियो मैसेज सुनने के बाद किया। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना दरेसी पुलिस को दी। पुलिस ने मनीष सेठी के भांजे सेखेवाल निवासी शुभम गुलाटी की शिकायत पर जालंधर कैंट में मायके वालों के पास रहने वाली मनीष की पत्नी दीपिका सेठी, सास मधुबाला, ससुर मुल्क राज, साला दीपक कुमार, रिशु चौधरी व दीपक की पत्नी तानिका शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। शुभम ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का होजरी मैटीरियल का कारोबार है। उसकी शादी करीब 14 साल पहले आरोपी महिला दीपिका के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। 12 साल की बेटी और तीन साल का बेटा। शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका ने परिवार वालों के साथ मिल मनीष से मांग करनी शुरू कर दी थी।

मनीष सभी की मांग पूरी करता रहा। वह छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर अपने मायके चली जाती थी। बाद में मनीष उसकी और अपने ससुराल वालों की मांग पूरी करने के बाद उसे वापस ले आता था। मार्च महीने में दीपिका फिर से नाराज होकर चली गई और लगातार मनीष को धमकी दी जा रही थी कि वह अपनी सारी जायदाद और सोने चांदी के जेवर दीपिका के नाम करे। इसके बाद ही दीपिका वापस आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप