न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बेड पर पड़ा मिला बेटे का शव, माता-पिता ने बहू पर ही लगाया हत्या करने का आरोप

माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे तब उनके पास उनके बेटे की साली का फोन आया कि घर जाकर देखो और जब वे घर पहुंचे तो उनके 30 वर्षीय पुत्र अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 8:59:03

हरियाणा : बेड पर पड़ा मिला बेटे का शव, माता-पिता ने बहू पर ही लगाया हत्या करने का आरोप

हरियाणा के पानीपत की धूप सिंह नगर कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक अनोखा मामला सामने आया जिसमें माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे तब उनके पास उनके बेटे की साली का फोन आया कि घर जाकर देखो और जब वे घर पहुंचे तो उनके 30 वर्षीय पुत्र अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी। उसके गले और पेट पर चोट के निशान मिले। माता-पिता ने बहू पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह करीब 8:30 बजे धूप सिंह नगर कॉलोनी निवासी ब्रह्मपाल के पास बेटे अनिल की साली का फोन आया। उसने कहा कि घर जाकर अपने बेटे को देखो।

माता-पिता घर पहुंचे, जहां अनिल का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा था। उसके गले और पेट पर चोट के निशान थे, उसे पीटा गया था। पिता ब्रह्मपाल ने बताया कि अनिल संजय चौक पर पर्दों की सिलाई का काम करता था। सोमवार की रात नौ बजे वह घर आया था और खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे।

मंगलवार सुबह सात बजे वह और अनिल की मां ईशवती खेत घास लेने गए थे। जहां पर अनिल की साली का फोन आया। बहू ने फोन करके कुछ नहीं बताया, जबकि उन दोनों के पास फोन हैं। अनिल के पड़ोस में ही उसके चार भाई भी रहते थे, बहू ने उन्हें भी कॉल नहीं किया। माता-पिता और चारों भाई घर पहुंचे और बहू से अनिल की मौत के बारे में पूछा तो उसके कुछ भी बताने से मना कर दिया और रोने लगी। अपना फोन भी छिपा दिया। भाइयों ने पुलिस को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट आने बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?