न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : अपनी ही बंदूक से खुद को उड़ा की खुदकुशी, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह

खनऊ में पारा के बादलखेड़ा में जहां एक शख्स ने अपनी ही बंदूक से खुद को उड़ाकर खुदखुशी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 8:30:53

लखनऊ : अपनी ही बंदूक से खुद को उड़ा की खुदकुशी, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह

इंसान के मन में क्या चल रहा हैं यह कोई नहीं जानता हैं। कई बार इंसान तनाव और डिप्रेशन में ऐसे कदम उठा लेता हैं जो दूसरों को दुखी कर जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लखनऊ में पारा के बादलखेड़ा में जहां एक शख्स ने अपनी ही बंदूक से खुद को उड़ाकर खुदखुशी कर ली। मरने वाले की पहचान प्रेम प्रकाश उर्फ सोनू शुक्ला (32) के रूप में हुई हैं। घटना रविवार सुबह की हैं। पुलिस इसके पीछे की वजह पारिवारिक कलह को बता रही हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया, मूलरूप से हरदोई के अतरौली निवासी प्रेम प्रकाश, भरावन में फोटोग्राफी स्टूडियो चलाता था। आठ साल पहले उसकी शादी हरदोई के बेनीगंज की निवासी आरती से हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों में अनबन होने लगी।

आठ साल बाद भी कोई संतान न होने से कलह अधिक बढ़ गई। पिता बाबूलाल के मुताबिक, उसकी बहू आरती का बेटे से विवाद रहता था। कुछ समय से वह अपने मायके बेनीगंज में रह रही थी। उसने पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस दाखिल किया था। शुक्रवार को वह अपने पिता से लखनऊ इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था। वह पारा स्थित बादल खेड़ा में अपने बड़े भाई शिवप्रकाश उर्फ मोनू के घर पहुंचा था। शनिवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद बुद्धेश्वर स्थित मंदिर में दर्शन के बाद घर गया।

news,latest news,suicide incident,lucknow,uttar pradesh news

पीआरवी की जल्दबाजी से संदिग्ध हो गई थी घटना

वहां पर खाना खाने के बाद भाई ऊपर वाले कमरे में चला गया। भाभी दूसरे कमरे में बच्चों को लेकर सोने चली गई। सोनू बाहर वाले कमरे में सो गया। सुबह उठने के बाद उसने भाई के कमरे में जाकर उनकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और अपने कमरे में गया।

बंदूक को अपने गले से सटाकर खुद को उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में पहुंचे तो दंग रह गए। घर में कोहराम मच गया। पुलिस को भाई ने बताया कि सोनू को पेट संबंधी बीमारी थी। वहीं संतान न होने की वजह से पत्नी से विवाद को लेकर काफी समय से डिप्रेशन में था।

परिजनों ने प्रेम प्रकाश की खुदकुशी की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी जवानों ने लाइसेंसी बंदूक के संबंध में पूछताछ की। परिजनों ने बंदूक को कमरे में रखने की बात कही। पुलिस ने कहा कि जहां बंदूक थी, वहीं ले जाकर रख दो।

परिजनों ने बिना सोचे-समझे बंदूक प्रेम प्रकाश के शव के पास दीवार के सहारे खड़ी कर दी जिससे खुदकुशी का मामला संदिग्ध हो गया। एक बार तो पुलिस को भी हत्या की आशंका होने लगी। पीआरवी जवानों से पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ। पुलिस के अनुसार, गोली ठुड्डी के पास से लगी है। दाहिनी तरफ कान के पास से गोली निकल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम