न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : वीडियो कॉल पर पत्नी के साथ बात कर रहा था पति, अचानक लगा ली फांसी

पति अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और बात करते-करते ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 5:46:18

दिल्ली : वीडियो कॉल पर पत्नी के साथ बात कर रहा था पति, अचानक लगा ली फांसी

दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जिसमें पति अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और बात करते-करते ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पति के आत्महत्या की वजह पत्नी से आपसी अनबन बताई जा रही हैं। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र सिंह उर्फ नंदू (32) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव परिवार को सौंप दिया है।

पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र के बुजुर्ग पिता ने बेटे के आत्महत्या के लिए पत्नी व उसके परिवार वालों को दोषी ठहराया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र परिवार के साथ गली नंबर-12, मंडोली एक्सटेंशन, हर्ष विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता भूरे सिंह व अन्य सदस्य हैं। नरेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसके पिता दिल्ली पुलिस से एसआई पद से रिटायर हुए हैं।

करीब तीन साल पूर्व परिजनों ने नरेंद्र की शादी न्यू गणेशपुरा, हापुड़ निवासी दीपा रानी से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला। नरेंद्र और दीपा के यहां दो बेटी डेढ़ साल और 28 दिन हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही नरेंद्र और दीपा के बीच अनबन रहने लगी।

दीपा अक्सर अपने मायके चली जाती थी। वहां उसके परिवार वाले भी नरेंद्र पर दबाव बनाते थे। भूरे सिंह ने बताया कि इससे उनका बेटा बुरी तरह परेशान हो चुका था। अभी भी उसकी पत्नी झगड़ा करके हापुड़ में बैठी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे नरेंद्र ने पत्नी को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान वह फांसी लगाने की बात करने लगा।

इस बीच उसने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पत्नी ने पति के परिजनों को खबर देने के लिए किराएदार को कॉल कर उठाया। जब तक किराएदार पहुंचे तब तक नरेंद्र की फंदे पर ही मौत हो चुकी थी। किराएदारों ने मामले की सूचना बाद में परिवार को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका